iPhone Users Alert: iPhone यूज करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक ऐसे खतरनाक स्पाइवेयर का पता लगाया है जो सिर्फ एक गलत क्लिक से आपके फोन में घुस सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर गलती से किसी संदिग्ध या हैक की गई वेबसाइट खोल लेता है, तो यह स्पाइवेयर बिना किसी अलर्ट के फोन पर कब्जा कर सकता है। इस खतरनाक टूलकिट को डार्कस्वॉर्ड नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल खास तौर पर टारगेटेड साइबर हमलों में किया जाता है। यह कोई साधारण हैकिंग तरीका नहीं है, बल्कि कई तकनीकी कमजोरियों को एक साथ इस्तेमाल करके फोन में घुसता है। इसी वजह से इसे फुल-चेन एक्सप्लॉइट कहा जाता है।
यह पूरा अटैक iPhone के Safari ब्राउज़र से शुरू होता है। सबसे पहले यह वेबसाइट के कोड को चलाने वाले सिस्टम को निशाना बनाता है। इसके बाद धीरे-धीरे फोन के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर ज्यादा कंट्रोल हासिल करता जाता है और आखिर में डिवाइस के मुख्य सिस्टम तक पहुंच जाता है। जब यह स्पाइवेयर फोन के कोर सिस्टम तक पहुंच जाता है तब इसे इंस्टॉल करना बहुत आसान हो जाता है और यूजर को इसकी कोई जानकारी भी नहीं मिलती। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह के हमलों का मुख्य उद्देश्य यूजर्स की पर्सनल जानकारी चुराना होता है। इसमें शामिल हो सकते हैं:
- पासवर्ड
- फोटो और वीडियो
- ब्राउज़िंग हिस्ट्री
- मैसेज और निजी डेटा
बताया जा रहा है कि यह खतरा खासतौर पर iOS 18 के कुछ वर्जन को ज्यादा प्रभावित करता था। हालांकि Apple ने अब इन कमियों को ठीक कर दिया है।
यह भी पढ़ें : इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी, जोखिम से बचें
कैसे रहें सुरक्षित?
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
हमेशा अपने iPhone को लेटेस्ट अपडेट पर रखें
संदिग्ध वेबसाइट्स से दूर रहें
केवल भरोसेमंद ऐप्स और लिंक ही खोलें
यह भी देखें : जंतर मंतर का असली रहस्य! आज भी सेकंड में बताता है सही समय | जंतर मंतर जयपुर का चौंकाने वाला सच



