KBP Times

इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी, जोखिम से बचें

Induction stove care

Technic awarness : LPG की वजह से मची अफरा-तफरी के कारण लोग इंडक्शन की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी इंडक्शन खरीद लिया है तो इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। अगर इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं, तो यह जोखिम भरा साबित हो सकता है। इंडक्शन का उपयोग करते समय ये सावधानी बरतें –

गलत बर्तन का इस्तेमाल न करें

इंडक्शन चूल्हे पर केवल इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन ही काम करते हैं। एल्यूमिनियम, तांबे या कांच के बर्तन कई बार ठीक से काम नहीं करते और मशीन पर दबाव डाल सकते हैं। इसलिए हमेशा स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें।

पानी या गीले हाथ से न छुएं

इंडक्शन एक इलेक्ट्रिक उपकरण है। ऐसे में अगर आप गीले हाथों से इसे छूते हैं, तो करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है। हमेशा सूखे हाथों से ही इसका इस्तेमाल करें।

सही बिजली कनेक्शन जरूरी

इंडक्शन को चलाने के लिए स्थिर और सुरक्षित बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। खराब वायरिंग या ढीले प्लग से शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग हो सकती है।

बच्चों से दूर रखें

इंडक्शन की सतह गर्म हो सकती है और छोटे बच्चे अनजाने में इसे छू सकते हैं। इसलिए इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

खाली बर्तन न रखें

कई लोग इंडक्शन पर खाली बर्तन रखकर उसे ऑन कर देते हैं। ऐसा करने से ओवरहीटिंग हो सकती है और उपकरण खराब भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अब AI लैपटॉप का नया दौर शुरु, सामान्य और AI लैपटॉप के बीच फर्क को समझें

 वेंटिलेशन का रखें ध्यान

इंडक्शन कुकटॉप के नीचे वेंटिलेशन सिस्टम होता है। इसे दीवार से बहुत सटाकर रखने से हीट बाहर नहीं निकल पाती और मशीन खराब हो सकती है।

यह भी देखें : जयपुर में किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बड़ी पहल | 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी | KBP Times

साफ-सफाई जरूरी

खाना गिरने या तेल जमा होने से इंडक्शन की सतह खराब हो सकती है। इसलिए हर इस्तेमाल के बाद नरम कपड़े से साफ करना जरूरी है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

2

2