KBP Times

200MP कैमरा, 1TB स्टोरेज वाला धमाकेदार फोन लॉन्च, प्रीमियम अल्ट्रा डिजाइन

smartphone

New SmartPhone Launch : सैमसंग ने अपनी Galaxy S26 Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा लॉन्च कर दिए हैं। नए प्रीमियम Samsung Galaxy S26 Ultra में अपग्रेडेड 200MP क्वाड रियर कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को बेहतर ड्यूरेबलिटी के साथ प्रीमियम अल्ट्रा डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

Price over 1 lac

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। जबकि 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट को 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज मॉडल को 1,89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फोन को अमेज़न और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

SmartPhone Display

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो (3,120 × 1,440 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आती है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पैनल 10-बिट कलर आउटपुट के साथ ही एक Privacy Display फीचर ऑफर करती है जिससे 30-डिग्री व्यूइंग एंगल के बाद स्क्रीन विजिबिलटी रिस्ट्रिक्ट हो जाती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है।

प्रोसेसर और हार्डवेयर

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB तक रैम व 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है।

Galaxy कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में अपर्चर एफ/1.4 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 200MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.9 के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा मौजूद हैं। डिवाइस में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल और अपर्चर एफ/2.4 व 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरे भी हैं। रियर कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और सुपर स्टेडी वीडियो सपोर्ट करता है। डिवाइस में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें ; Samsung Private Display, खुल कर करो सीक्रेट चैट, पास बैठा व्यक्ति नहीं देख पाएगा

5000mAh बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का डाइमेंशन 163.6 × 78.1 × 7.9mm और वज़न 214 ग्राम है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा मॉडल है।

यह भी देखें : “SC-ST और OBC पर अत्याचार?” UGC के समर्थन में भीम आर्मी का जयपुर में बड़ा धरना

फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कई सारे Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। Now Assist ऑन-स्क्रीन एक्टिविटी पर बेस्ड है जबकि Call Screen फीचर अनजान कॉल्स का जवाब देता है और लाइव ट्रांसक्रिप्ट ऑफर करता है। Photo Assist फीचर के जरिए AI-बेस्ड इमेज एडिटिंग और Creative Studio के साथ कॉन्टेन्ट क्रिएशन टूल इनेबल करता है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, NFC और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट नैनो सिम और eSIM ऑप्शन के साथ डुअल सिम फंक्शनालिटी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस प्रीमियम हैंडसट में गायरोस्कोप, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Death

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

Rajpal Yadav cheque bounce case

9 करोड़ का कर्ज और इगो की लड़ाई– चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने रखी अपनी बात

bollywood actors

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

Mehbooba Mufti

श्रीनगर के लाल चौक पर खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती बोलीं- युद्ध में ईरान की जीत हो…

holika

चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव, 3 मार्च को ही मना सकेंगे रंगों का त्यौहार

india-west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

Blast In Explosive Factory Nagpur

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

bob fix scheme

इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज