KBP Times

Samsung Private Display, खुल कर करो सीक्रेट चैट, पास बैठा व्यक्ति नहीं देख पाएगा

seacret chatting

Samsung New Feature: दुनिया में पहली बार किसी कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का नया फीचर लॉन्च लॉन्च किया है. जो आपके सीक्रेट चैट को सार्वजनिक शो नहीं करेगा। स्मार्ट फोन के लिए प्रसिद्व कंपनी Samsung ने प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। जिसके बाद यूजर्स अपनी सीक्रेट चैट को बगल में बैठै शख्स से छिपा सकेंगे.Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले को लॉन्च किया है। बस, ट्रेन या ऑफिस में पास बैठा शख्स आपकी डिस्प्ले को देखेगा तो उसे ब्लैक डिस्प्ले ही नजर आएगी, चाहें भले ही आप उस पर चौटिंग कर रहे हों।

प्राइवेसी की चिंता नहीं

Samsung मोबाइल का यह कमाल का फीचर माना जा रहा है जिसके बाद यूजर्स को सीक्रेट मैसेज को लेकर प्राइवेसी की चिंता नहीं रहेगी. घर, मेट्रो, ऑफिस आदि में बगल में बैठने वाला शख्स भी आपके सीक्रेट चौट नहीं देख पाएगा. सैमसंग ने प्राइवेट डिस्प्ले नाम का फीचर दिया है, जिसको प्राइवेसी का बॉस भी कह सकते हैं. प्राइवेसी मोड एक बार एक्टिवेट हो जाता है तो गैलेक्टसी एस26 अल्ट्रा स्क्रीन को साइड एंगल से या ऊपर की तरफ से देख पाना मुश्किल हो जाता है. कंपनी ने इस फीचर को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान अनवील किया है और बताया है कि इसमें डिस्प्ले लाइट्स का प्रोजेक्शन चेंज हो जाता है, जिसकी वजह से पास में बैठा शख्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देख नहीं पाता है, उसे सिर्फ ब्लैक डिस्प्ले नजर आता है.

Pixel को स्विच ऑफ कर दिया जाता

Samsung ने प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को अभी सिर्फ Ultra वेरिएंट में भी शामिल किया है. जहां ऑफ-एंगल पर डिवाइस को अधिक दिखाई देने वाले पिक्सल्स को स्विच-ऑफ कर दिया जाता है. यूं तो इसको ऑलवेज ऑन करके यूज किया जा सकता है. नहीं तो कुछ खास ऐप्स के साथ इसको सेट किया जा सकता है, जिसके बाद जब वे ऐप्स ओपन होंगे तो प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमेटिक ऑन हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : Samsung ने बढ़ाए Galaxy A और F सीरीज के दाम, क्या महंगा होगा OnePlus 15R? जानें नई कीमतें

चुनिंदा ऐप्स ओपन होने पर होगा एक्टिव

बैंकिंग ऐप, WhatsApp, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम ऐप, Gmail, या कोई भी ऐसा ऐप जिसकी वजह से आपका सेंसटिव डेटा कोई पढ़ सकता है. WhatsApp या स्नैपचैट पर बहुत से लोग अपने दोस्तों या गर्लफ्रेंड आदि से बात करते हैं, जिनकी चैट लीक होने से बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है. ऐसे में प्राइवेसी मोड बड़े ही काम का साबित होगा.

यह भी देखें : “हम राजस्थान बंद कर देंगे…” | सैनी समाज की आरक्षण को लेकर भजनलाल सरकार को चेतावनी

बहुत से लोग यूज करते हैं प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर

आमतौर पर कई लोग प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं, जिसकी वजह से पास में बैठे शख्स को डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट क्लियर नहीं दिखाई देता है. हालांकि यह कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है. लेकिन सैमसंग ने प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत खत्म करके प्राइवेसी मोड प्रोवाइड करा दिया है, जो उससे कई गुना बेहतर काम करता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2