KBP Times

प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार विफल- प्रदेश महिला कांग्रेस का आरोप

Pradesh Mahila Congress

Jaipur : राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने राज्य में भाजपा सरकार को महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल बताया है। जयपुर में स्थित प्रदेश कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ प्रदेश की ज्वलंत जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।
अपने संबोधन में नेताओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया। साथ ही मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के सरकार के प्रयासों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि महिला कांग्रेस प्रदेशभर में महिला सुरक्षा और मनरेगा के मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान एवं आंदोलन को तेज करेगी।

यह भी पढ़ें :  “हिंदू-मुस्लिम सभी एक परिवार हैं…”, SIR प्रक्रिया पर बोले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य

बैठक में संगठन पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे ले जाने का संकल्प लिया गया।
बैठक को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने किया।

यह भी देखें: “कागजों में 200 करोड़ का प्रोजेक्ट, सड़कों पर जाम! 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2