KBP Times

“हिंदू-मुस्लिम सभी एक परिवार हैं…”, SIR प्रक्रिया पर बोले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य

Jaipur News

Jaipur News: प्रदेश में SIR को लेकर चल रहे कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने SIR पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वह नियमों के मुताबिक काम करता है, इसलिए बीजेपी लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

“डबल इंजन की सरकार काम कर रही है”

हवामहल विधायक ने आगे कहा कि पिछले दो सालों में प्रदेश में कई विकास कार्य हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। इस दौरान विधायक ने कहा कि माफिया राज पर अंकुश लगा है और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। विधायक ने कहा कि सरकार (Jaipur News) का मकसद केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। बीजेपी सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है और कांग्रेस के पास अगर कोई प्रमाण है तो दिखाए। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार इस रास्ते पर नहीं चलती।

यह भी पढ़ें: “सरकार विरासत को बर्बाद करना चाहती है…” बुलडोजर एक्शन पर बोले अखिलेश यादव

बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी एक परिवार हैं और प्रदेश का हर नागरिक सरकार की जिम्मेदारी है। बता दें कि SIR प्रक्रिया के दौरान कुछ मतदाताओं के नाम हटने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी़ मुसलमानों के नाम जानबूझकर कटवा रही है। बता दें कि हाल ही में हवामहल क्षेत्र के एक BLO का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर गलत तरीके से नाम काटे जाने की बात कही गई। जिसके बाद शनिवार को आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

यह भी देखें: “वसुंधरा सीएम होती तो…” | REET 2026 परीक्षा में अव्यवस्थाओं पर अभ्यर्थियों का गुस्सा |

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2