Mahila Congress : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर बिगड़ती स्थिति को लेकर आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने श्महिला स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्थाश् की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलताओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। यह शव यात्रा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली गई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से इसका अंतिम संस्कार कर सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी को उजागर किया।
भाजपा की डबल इंजन सरकार मृत
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मृत हो चुकी है। न तो अस्पतालों में बहन-बेटियों को सही इलाज मिल पा रहा है और न ही राज्य की सड़कों पर वे सुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार और उसके मंत्रियों में जरा भी शर्म नहीं बची है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आज हमने इस मृत व्यवस्था की शव यात्रा निकाली है।
प्रदर्शन के मुख्य बिंदु एवं मांगें
-सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो
-प्रदेश भर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जाए और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई हो।
-स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधाररू सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों, दवाइयों और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए।
-जवाबदेही तय होरू कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य महकमे में जारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार मंत्रियों और अधिकारियों से जवाब माँगा जाए।
-इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रदेश में महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के हालात नहीं सुधरे, तो यह आंदोलन जयपुर से निकलकर पूरे राज्य में उग्र रूप लेगा।
यह भी पढ़ें –EXCLUSIVE; राजस्थान में ‘खाली कुर्सियों’ का संकट? आयोग-बोर्ड-प्राधिकरणों में 100 से ज्यादा पद खाली
यह भी देखें –जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग



