KBP Times

“कुछ षड्यंत्रकारी लोग मेरी बात का गलत अर्थ…” पूर्व CM वसुंधरा राजे ने बयान पर दी सफाई

vasundhara raje

Vasundhara Raje: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल, 2 दिन पहले राजे कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने पहुंची थी. सांसद दुष्यंत सिंह की शुरुआत हुई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे नेशनल हाईवे के बाइपास के एलाइनमेंट को बदलने की मांग की. तब राजे ने कहा कि मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं, मेरा चला गया, मैं नहीं बचा सकी. राजे के इस बयान को सीएम पद न मिलने के दर्द और अंसतोष के रूप में देखा गया. अब उन्होंने इस पूरे बयान पर स्पष्टीकरण दिया है. बारां में मीडिया से बातचीत के दौरान राजे ने कहा कि मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. आज भी कुछ षड्यंत्रकारी लोग मौजूद हैं, जो बात को गलत अर्थ देने का प्रयास करते हैं. ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे.

राजे (Vasundhara Raje) ने आगे कहा कि धौलपुर में मेरे घर के सामने से नेशनल हाईवे निकलने पर मुझे भी अपनी दीवार पीछे करनी पड़ी थी. मेरी जमीन भी गई थी. मैंने उन लोगों को समझाया कि जब मैं अपनी जमीन नहीं बचा पाईं, तो दूसरों के लिए नियम कैसे बदल सकता है. पूर्व सीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ये केवल संवाद था, उसमें पद को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विश्वविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम पर विवाद

राजे के बयान पर क्या बोले राठौड़?
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वसुंधरा राजे के काम नहीं हो पा रहे हैं. उनके हर काम हो रहे हैं. हर बार कोई मुख्यमंत्री थोड़े…किसको क्या मिलना है. वहीं उन्होंने एक कहावत कही- चिट्ठी चूर-चूर करे, मांगे डाल और घी, मोदी सु कुन झगड़ो करे, चिट्ठी खानी नाल. राजनीतिक गलियारों में राठौड़ के बयान का अलग-अलग मायने निकाले गए. जिसके बाद उन्हें भी सफाई देनी पड़ी.

राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा कि मैंने यही कहा कि विधाता ही सबको जिम्मेदारी देता है. वहीं, काम सब अच्छे करते हैं, लेकिन किसको कब कहां जिम्मेदारी मिल जाए. कल मुझसे प्रश्न किया गया था तब मैंने यही कहा था कि किसी के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता. सब ऊपर से तय होता है. मैंने जो कहा कि उसका मतलब होता है ऊपर से निर्देशित होता है. इसमें किसी भी प्रकार का ऐसा नहीं है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2