KBP Times

टोंक में मस्जिद के बाथरूम में हकीम को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी की तलाश

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में मस्जिद के बाथरूम में हकीम को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना सामने आई है. हकीम की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. घटना गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब कलमंडा गांव की बताई जा रही है. थाना प्रभारी गोपाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च की रात को किसी बात को लेकर हकीम पीनारा और मस्जिद के इमाम आबिद रशीद के बीच विवाद हो गया था. रंजिश के चलते मस्जिद के इमाम ने हकीम जब बाथरूम गया तब उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. चीख-पुकार सुनकर हकीम को बचाने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे तुरंत मालपुरा अस्पताल पहुंचाया.

इलाज के दौरान हकीम की मौत
हकीम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया. जहां गुरुवार रात करीब 10 बजे इलाज के उसकी मौत हो गई. हकीम की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी इमाम आबिद अब्दुल रशीद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. डिग्गी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी इमाम आबिद रशीद मूल रूप से जोधपुर जिले कि बिलाड़ा का रहने वाला है जो कलमंडा गांव की मस्जिद में इमाम के रूप में नमाज पढ़ाता था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव के ही जगदीश साहू की बाइक चुराकर भाग निकला. ग्रामीणों ने बताया कि इमाम उसी बाइक से घटना से थोड़ी देर पहले पेट्रोल खरीदकर लाया था.

यह भी पढ़ें: रोडवेज को 207 नई बसें मिलीं, यात्रियों का सफर होगा आरामदायक, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक हकीम पीनारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से था. वो जयपुर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है, जो जयपुर में पढ़ाई कर रहे हैं. करीब 10 दिन पहले ही हकीम अपने गांव आया था. घटना वाले दिन वह सुबह मस्जिद गया था. टोंक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2