KBP Times

रोडवेज को 207 नई बसें मिलीं, यात्रियों का सफर होगा आरामदायक, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

RSRTC

Rajasthan News : राजस्थान दिवस पर रोडवेज को नई बसों की सौगात मिली हैं। राजस्थान परिवहन विभाग के बेडे में 207 नई बसें शामिल हो गई हैं। जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों से ग्रामीण रूटों पर परिवहन सुविधा बढने की संभावना है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को जयपुर में अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री प्रेम बैरवा भी मौजूद रहें।

यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही रोडवेज के नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुकी है। रोडवेज के बेड़े में लगातार नई बसें जोड़ने के साथ-साथ सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सकें।

ग्रामीणों को बेहतर सुविधा

डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि सरकार का मानना है कि प्रदेश के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। नई बसों के संचालन से उन क्षेत्रों में भी आवागमन आसान होगा, जहां अभी तक सार्वजनिक परिवहन के सीमित साधन उपलब्ध हैं। इससे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बेमौसम बारिश से बदला मौसम, ओले गिरने की चेतावनी, कहां-कहां होगी बारिश? जानें पूरा अपडेट

बेडे में एक्सप्रेस, स्टार लाईन और एसी बसें

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के बेड़े में शामिल की गई इन बसों में 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टार लाइन बसें और 28 नए एसी बस शामिल हैं। इन सभी बसों को आज औपचारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया गया है। ऐसे में आज से इन सभी बसों को प्रदेश के अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

यह भी देखें : राजस्थान दिवस पर जंतर-मंतर में परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम | छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

2

2