Mahila Aarakshan Bill 2026:लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वें संशोधन) विधेयक को पर्याप्त समर्थन न मिलने पर राजस्थान में राजनीति लगातार तेज होती जा रही है. बीजेपी और कांग्रेस नेता लगातार एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. मीडिया से बातचीत के दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा वोटों की राजनीति कर रही है. महिला पहलवानों का यौन शोषण हुआ, भाजपा के सांसद द्वारा किया गया. भाजपा के नेताओं ने क्या कहा, उनके क्या बयान आए, और आपने क्या कार्रवाई की? कुलदीप सिंह सेंगर, जो भाजपा का विधायक था, उसने एक बच्ची के साथ बलात्कार करता है, उसके पिता, उसके चाचा और उसके वकील की हत्या कर करता है, हत्या का प्रयास किया, और जो गवाह थे उन्हें मारने की कोशिश की उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की?
“हमारे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया जाता है”
जूली ने आगे कहा कि जो बलात्कार के आरोपी जिनको कोर्ट ने सजा दी, उन्हें आपकी सरकार ने सजा से बरी किया. तो माताएं-बहनें आपको कैसे माफ करेंगी? प्रज्वल रेवन्ना जैसे व्यक्ति जिसके प्रचार में प्रधानमंत्री जी जाते हैं, जिसकी 3000 सीडी वायरल हुईं, क्या यह महिला सम्मान है? और आप बात कर रहे हो. यह देश सब जान चुका है, यह नाटक कंपनी ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. देश के प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है, लेकिन आज पूरे विश्व में हमारे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया जाता है और हमारा सिर शर्म से झुक जाता है. वह किसी पार्टी के नहीं, वो इस देश के प्रधानमंत्री है, भारत देश के प्रधानमंत्री हैं और उनका किस प्रकार से उनका मजाक बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप, दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, राहुल मीणा की दरिंदगी के कई खुलासे
“दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं”
उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री जी का नाम है, एपस्टीन फाइल्स में हमारे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम है, जवाब नही है, इनके पास कोई जवाब नहीं है. महिला सम्मान की बात करने है आज तक एक बात नही रखी. वो मधु किश्वर जी हैं जिन्होंने इनके खिलाफ “मोदीनाम” लिखा है, क्या-क्या आरोप लगाए,आपने उसका क्या जवाब दिया? आप अपनी पत्नी को साथ नहीं रख पा रहे हैं और दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं. ऐसे नहीं चलेगा, अब देश सब जान चुका है. आने वाले समय में इनका जाना तय है, पहले राजस्थान से जाएंगे, फिर देश से जाएंगे.



