KBP Times

अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप, दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, राहुल मीणा की दरिंदगी के कई खुलासे

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या की घटना से राजधानी दहल गई है. राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ के रहने वाले आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में छुपा था. हर कोई यही सोच रहा है कि इतनी हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग में आरोपी कैसे घुसा, क्यों उसे कोई देख नहीं पाया. बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल पहले IRS अधिकारी के घर पर पहले नौकरी करता था. वो बिल्डिंग की एक-एक चीज से वाकिफ था. उसे अधिकारी के पूरे रूटीन का पता था. इसी बात का उसने फायदा उठाया.

अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप
बीते मंगलवार को राहुल शाम करीब सात बजे अपने दोस्त को बाइक पर बैठाकर अलवर जिले के एक गांव में शादी समारोह में पहुंचा था. राहुल वहां से वापस लौट आया लेकिन उसका दोस्त वहीं रुक गया. रात करीब साढ़े 10 बजे राहुल ने दोस्त के घर का दरवाजा खटखटाया. उसके दोस्त की पत्नी को लगा कि उसका पति वापस आया है तो उसने दरवाजा खोल दिया. राहुल जबरदस्ती घर में घुसा और दोस्त की पत्नी से रेप किया. इसके बाद राहुल वहां से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: पहलगाम अटैक की पहली बरसी पर कानपुर के शुभम की पत्नी का छलका दर्द, कहा- आंखों में देखकर बोलना…

अलवर से दिल्ली पहुंचा राहुल
अलवर में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद राहुल करीब 190 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचा. अलवर से दिल्ली के लिए उसने 6 हजार रुपए में एक कार बुक की थी. वहां से आरोपी IRS अधिकारी की अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स बिल्डिंग तक पैदल चलकर गया. सुबह साढ़े 6 बजे के करीब वो कॉलोनी में दाखिल हुआ. जिस वक्त आरोपी घर में घुसा उस वक्त अधिकारी और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं होंगे. उस समय बिल्डिंग में कोई गार्ड भी नहीं था. आरोपी एक्सेस कार्ड से तीसरी मंजिल पर पीड़िता के घर में घुसा. राहुल मीणा पहले IRS अधिकारी के घर में नौकरी रह चुका था. अधिकारी ने डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था. इसलिए आरोपी को पता था कि चाबियां कहां रखी होती है.

जिस समय आरोपी राहुल IRS अधिकारी के घर में घुसा उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी. आरोपी ने लड़की को काबू करने की कोशिश की. उसने लड़की पर हमला कर दिया. जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी ने उसके साथ रेप किया और मोबाइल चार्जिंग केबल से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी द्वारका के होटल में जाकर छुप गया. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2