KBP Times

कोटा में 3 मंजिला रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरी, छात्र समेत 2 की मौत, 13 घायल

Kota Building Collapse

Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिर गई, जिसके मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए. हादसे में एक कोचिंग छात्र सहित 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि आठ लोग घायल हो गए. पांच घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया. देर रात तक SDRF की टीम मलबे से लोगों को निकालने में जुटी रही. बचाव दल का एक कर्मचारी भी इस दौरान घायल हो गया. वहीं मृतक छात्र की पहचान पश्चिमी बंगाल के रहने वाले 20 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है.

हादसे में रेस्टोरेंट के मालिक सहित 13 घायल
वहीं घायलों की पहचान 30 वर्षीय सुदीता निवासी कोटा, 25 वर्षीय शालीन सुवास्या निवासी कुन्हाड़ी, 30 वर्षीय मोहम्मद जहांगीर निवासी महावीर नगर, 40 वर्षीय भूपेंद्र निवासी रंगबाड़ी, 24 वर्षीय पूरब मीणा निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई है. वहीं हादसे में बचाव दल का कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: भारत और मलेशिया के बीच MoU, PM मोदी ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तारीफ, कहा- हमारे रिश्ते की…

रात 9 बजे के करीब हुआ हादसा
जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था. हादसे के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों, इसके बाद हम तुरन्त मौके पर पहुंचे. रात को करीब 9 बजे ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई. वहां अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के पीछे कई दिनों से काम चल रहा है डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था.

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे. जिसको लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ऑपेरा हॉस्पिटल के सामने स्थित रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित सुरक्षित रहें. इस कठिन समय में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है. वहीं आज रविवार को शिक्षा मंत्री घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को त्वरित, समुचित एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2