KBP Times

सीकर में बदमाशों का पीछा करते हुए पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी, कॉन्स्टेबल की मौत, SHO घायल

Sikar Accident News

Sikar Accident News: राजस्थान के सीकर जिले में आज(17 मई) सुबह एक सड़क हादसे में कॉन्स्टबेल ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में एक थार गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गई. नवलगढ़ पुलिस की एक गाड़ी थार का पीछा कर रही थी, इस दौरान पुलिस की गाड़ी कच्चे रास्ते में एक पेड़ से जा टकराई. घटना में कॉन्स्टबेल ड्राइवर की मौत हो गई और थानेदार घायल हो गया.

हरियाणा नंबर की है थार
बता दें कि पुलिस की तरफ से सुबह 3 से 6 बजे तक नाकाबंदी की गई थी. इसी दौरान सुबह पांच बजे के करीब एक हरियाणा नंबर की थार गाड़ी दादिया पुलिस थाने की नाकाबंदी को तोड़कर भाग निकली. दादिया थाना पुलिस ने नवलगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद नवलगढ़ पुलिस ने थार का पीछा करना शुरू किया. इस दौरान थार में मौजूद बदमाशों में कच्चे रास्ते की तरफ गाड़ी को मोड़ दिया.

नवलगढ़ थानेदार अजय सिंह और उनकी टीम थार गाड़ी का पीछा कर रही थी. इसी दौरान जब बदमाशों ने रास्ते में यू-टर्न लिया तो पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई. पुलिस की गाड़ी के पेड़ से टकराने के बाद एयरबैग भी खुल गए. हादसे में कॉन्स्टबेल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सीकर के अस्पताल में भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं घायल थानेदार अजय सिंह का नवलगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है. झंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे.

ग्रामीणों ने थार सवार युवकों को पकड़ा
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने थार गाड़ी में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया. दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे. उनकी गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं.

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2