KBP Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर सचिन पायलट-डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- बोझ जनता की…

Petrol-Diesel Price Hike News

Petrol-Diesel Price Hike News: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (15 मई) भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल की कीमत 99.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है. जिसको लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार को घेर रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह पहले से ही तय था, वोट लो, फिर कीमत बढ़ाओ. 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में तुरंत ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई. पहले जनता को लुभाने के लिए दामों को बढ़ाया नहीं, चुनाव समाप्त हुए तो बोझ जनता की जेब पर डाल दिया.

 

“बाकी देशहित में योगदान अब जनता करेगी”
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज से “महंगाई मैन” 5 दिन विदेश की वादियों में राष्ट्रचिंतन करने निकल पड़े हैं. बाकी देशहित में योगदान अब जनता करेगी. जाते-जाते नई आर्थिक नीति समझा गए हैं कि पेट्रोल-डीजल महंगा हो तो टंकी फुल मत करवाइए. हर लीटर पर 3-3 रुपए का योगदान करके देश को आत्मनिर्भर बनाइए.

बता दें कि बीती 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने, एक साल तक विदेश यात्रा से बचने, सोने की खरीदारी टालने, कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, खाद्य तेल की खपत करने की अपील की थी. पीएम मोदी की अपील के बाद से पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे थे. आज शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल नई रेट लागू हो गई है. राजधानी जयपुर में पेट्रोल अब 107.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा बीकानेर, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की नई कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. ये राजस्थान में सबसे ज्यादा है. यहां डीजल अब 94.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यह भी पढ़ें:महंगाई की चौतरफा मार, गोल्ड, दूध और CNG के बाद पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम, जेब खाली करने को रहें तैयार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

2

2