Petrol-Diesel Price Hike News: बीती 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने, एक साल तक विदेश यात्रा से बचने, सोने की खरीदारी टालने, कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, खाद्य तेल की खपत करने की अपील की थी. पीएम मोदी की अपील के बाद से देश को लोगों कोई सोने, पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे थे, हुआ भी कुछ ऐसा ही. दरअसल, प्रधानमंत्री की अपील के बाद गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई. वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोने की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखा गया. इसके बाद दूध की दो कंपनियों ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की. वहीं आज 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है. इसके अलावा CNG भी महंगा हो गया है.
मंहगाई का पहला अटैक, गोल़्ड के रेट में तेजी
पीएम मोदी ने रविवार 10 मई को जनसभा को संबोधित करते हुए देश के लोगों से 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील की थी. इसके अगले दिन सोमवार को अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई. विदेश से सोने का आयात महंगा कर दिया गया. बीते बुधवार को अचानक MCX पर वायदा कारोबार के दौरान गोल्ड सिल्वर रेट 6 फीसदी से ज्यादा उछल गए. गुरुवार को भी वायदा गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली.
मंहगाई का दूसरा अटैक, दूध के दाम बढ़े
अमूल और मदर डेयरी ने भी अचानक अपने दामों में बढ़ोतरी कर दी. अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए. कंपनी की तरफ से कहा गया कि पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत बढ़ाई गई है. इसके अलावा मदर डेयरी ने भी पूरे देश में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की.
मंहगाई का तीसरा अटैक, CNG के दाम बढ़े
देश में CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए है. दिल्ली में CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाई गई है. अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुंबई में सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये हो गई है. सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं.
मंहगाई का चौथा अटैक, पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ाए
आज 15 मई को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल की कीमत 99.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है. दरअसल, अमेरिका-ईरान में जंग और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था. भारतीय कंपनियों को हर दिन करीब एक हजार करोड़ का नुकसान हो रहा था. पहले जिस कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, अब वो 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी थी.
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा, नई दरें आज से लागू



