KBP Times

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर दिखी खाकी की ताकत! CM भजनलाल शर्मा बोले- केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं…”,

Rajasthan Police Foundation Day

Rajasthan Police Foundation Day: राजधानी जयपुर में आज(16 अप्रैल) पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राजस्थान पुलिस अकादमी, RAC (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) की चौथी और पांचवी बटालियन, जयपुर कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड, ट्रैफिक कर्मचारी, हाड़ी रानी महिला बटालियन, SDRF, GRP, MBC खैरवाड़ा, ERT और घुड़सवार बल ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस दिवस समारोह में शामिल हुए.

“आपके कंधों पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है”
पुलिस दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के पुलिस बलों के एकीकरण के साथ राजस्थान पुलिस का गठन हुआ था. इस गौरवमयी यात्रा में राजस्थान पुलिस ने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की है. इस पावन अवसर पर मैं उन सभी अमर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं जिन्होंने प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया. आपका त्याग अमर है. उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और उन जवानों को उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और जनसेवा के जज्बे के लिए मैं धन्यवाद देता हूं. चाहें तपती लू हो या कड़ाके की सर्द रातें हों, होली-दिवाली जैसे त्यौहार हों, आपदा की घड़ी हो, हमारे पुलिस कर्मी हर परिस्थिति में ढाल बनकर प्रदेश वासियों की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं. हम चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि आप जाग कर हमारी चौकसी करते हैं. आपके कंधों पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है.

“कानून-व्यवस्था मज़बूत नहीं रह सकती”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं होता है, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और सहयोग का वातावरण भी होता है. यदि पुलिस और जनता के बीच दूरी हो, तो कानून-व्यवस्था मज़बूत नहीं रह सकती. जब पुलिस और समाज एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं, तभी एक सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण बनता है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक पर पूर्व CM गहलोत ने NDA सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र आम सहमति से चलता है, मनमर्जी से नहीं…

“पुलिस का 77 सालों के सफर सबके सामने है”
राजस्थान DGP राजीव कुमार शर्मा ने 77वें राजस्थान पुलिस दिवस समारोह पर कहा कि पुलिस का 77 सालों के सफर सबके सामने है. पुलिस मे राज्य में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखी है. राजस्थान में विज़िटर्स और शादियों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है. फोर्स क्राइम के खिलाफ तेजी से एक्शन लेती रहती है, और अक्सर घटनाओं को बढ़ने से पहले ही रोक देती है. नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि वे किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करें ताकि पुलिस को अच्छे और असरदार लॉ एनफोर्समेंट को बनाए रखने में मदद मिल सके.

उन्होंने कहा कि आप सभी के समक्ष है कि किस तरह से बदलते हुए परिदृश्य के साथ-साथ पुलिस ने सभी चुनौती का सामना किया है और राजस्थान में शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे बढ़कर काम किया है. आज आप देख सकते हैं कि राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है जो पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बना हुआ है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2