KBP Times

जयपुर में हीरापुरा, आमेर, जगतपुरा तक चलेगी मेट्रो, बस्सी का सपना फिर अधूरा, CM भजनलाल ने नई कार्य योजना के दिए निर्देश

Jaipur Metro

Jaipur Metro Expansion Plan: राजधानी जयपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की कवायद तेज हो गई है. सिटी को घनी आबादी वाले इलाकों से जोड़ने के लिए जगतपुरा, आमेर, बगराना(आगरा रोड) आईएसबीटी हीरापुरा तक मेट्रो विस्तार की नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी. लेकिन नई कार्ययोजना ने एक बार फिर बस्सी मुख्यालय के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकार बस्सी तक मेट्रो लाने की डीपीआर बनाने की घोषणा कर चुकी थी. मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मेट्रो फेज-2 साथ-साथ फेज-1सी(बड़ी चौपड़-ट्रांसफोर्ट नगर) और फेज-1डी(मानसरोवर-अजमेर रोड चौराहा) की प्रगति पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने अलाइनमेंट, प्रस्तावित रूट और कार्ययोजना को प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किया.

कांग्रेस की सरकार में बस्सी तक मेट्रो चलाने की घोषणा
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजट में मेट्रो संचालन बस्सी तक करने की घोषणा की थी. डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू करने की भी बात कही गई थी. जब सरकार बदली तो यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई. अब राज्य की बीजेपी सरकार मेट्रो रूट का विस्तार केवल कानोता तक ही सीमित करने पर विचार कर रही है. बता दें कि बस्सी जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसा हुआ है. बस्सी इतना बड़ा शहर होते हुए भी यहां रोडवेज बसों का ठहराव बहुत कम होता है. यहां सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव भी नहीं होता है. कांग्रेस सरकार ने जयपुर के दक्षिणी हिस्से को बस्सी से जोड़ने के लिए रिंग रोड से बस्सी तक 600 फीट सेक्टर रोड स्वीकृत कर दिया था, जिसका डिमार्गेशन भी हो गया था, लेकिन सरकार बदलते ही वह भी ठण्डे बस्ते में चला गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर, अजमेर, सीकर समेत कई जिलों में काली पट्‌टी बांधकर ईद की नमाज, मिडिल ईस्ट युद्ध का विरोध

आमेर के लिए 2 संभावित रूट प्रस्तावित
सीएम भजनलाल की बैठक में मेट्रो के नए विस्तार के लिए कई रूट विकल्पों पर चर्चा हुई. आमेर के लिए 2 संभावित रूट प्रस्तावित किए गए. एक बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट तक अंडरग्राउंड और आगे एलिवेटेड ट्रैक के जरिए आमेर तक दूसरा गलता गेट से दिल्ली बायपास और जलमहल होते हुए आमेर तक पहुंचने का विकल्प है. अंडरग्राउंड हिस्से की लागत ज्यादा होने के कारण इसपर अंतिम निर्णय होना बाकी है. वहीं जगतपुरा के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से राजापार्क, अरण्य भवन होते हुए एपेक्स सर्किल तक रूट का विकल्प रखा गया है. इसके साथ ही टोंक रोड, सांगानेर और एयरपोर्ट क्षेत्र के स्टेशनों से कनेक्टिविटी देने पर विचार किया जा रहा है. हीरापुरा बस स्टैंड को 200 फीट रोड के जरिए मेट्रो से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं आगरा रोड के माध्यम के बगराना और आगे कनोता तक मेट्रो विस्तार की संभावना भी तलाशी जा रही है.

बता दें कि जयपुर मेट्रो का पहला चरण 2014 में शुरू हुआ था. मेट्रो सिर्फ मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक करीब 11 किलोमीटर के रूट पर संचालित हो रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2