KBP Times

जयपुर, अजमेर, सीकर समेत कई जिलों में काली पट्‌टी बांधकर ईद की नमाज, मिडिल ईस्ट युद्ध का विरोध

Eid-ul-Fitr 2026

Eid-ul-Fitr 2026:ईद-उल-फितर पर आज(21 मार्च) राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में अमन चैन की दुआ मांग गई. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. वहीं जयपुर, अजमेर, सीकर समेत कई जिलों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई. कई मस्जिदों पर काले झंडे भी लगाए गए थे. ईरान का सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने नए कपड़े भी नहीं पहने. इसके अलावा घरों में बनने वाले पारंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं. जयपुर में नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. ईदगाह, चक शिया जामा मस्जिद, चौक जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था. पुलिस की टीमों ने ड्रोन से निगरानी की. कई जगहों पर शनिवार को फ्लैग मार्च भी निकाला गया था.

हिंदू समुदाय के लोगों ने नमाजियों पर बरसाएं फूल
जयपुर में शिया समुदाय ने ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की. बाजू पर काली पट्टी बांधकर लोग मस्जिद पहुंचे. शिया मुसलमानों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे इस ईद पर खुशियां न मनाएं. जिसकी बाद पुलिस ने शिया समुदाय के संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विशेष निगरानी रखी है. जयपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तहत हिंदू समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर पर जयपुर में ईदगाह पर नमाज़ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूल बरसाए. इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को ईद मुबारक. हमारे बीच हमेशा भाईचारा बना रहे. कुछ लोग मतभेद पैदा करना चाहते हैं, और यह गलत है. राम के बिना रमजान नहीं होता और ईद के बिना दिवाली न होती है. हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम एक हैं. जयपुर के आदर्श नगर के विधायक रफीक खान ने कहा कि अमेरिका ने ज्यादती कर रखी है. पूरी दुनिया में शांति बहाल हो, इसके लिए दुआ मांगी गई.

यह भी पढ़ें: टोंक में मस्जिद के बाथरूम में हकीम को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी की तलाश

अजमेर में जन्नती दरवाजा खोला गया
जमेर में स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आज शनिवार को सुबह 8 बजे नमाज अदा की गई. मुख्य नमाज कैसरगंज स्थित ईदगाह में हुई. ईद के मौक पर दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया.जन्नती दरवाजा खोलने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से जियारत के लिए आए जायरीन जन्नती दरवाजे से जियारत के लिए जा रहे हैं. यह दरवाजा आधे दिन के लिए खोला गया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2