KBP Times

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Khatu Mela 2026

Khatu Mela 2026: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में लगने वाला फाल्गुनी मेला आज से शुरू हो गया है. मेले की शुरुआत के साथ ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ने लगा है. चारों तरफ रंग-बिंरगे झंड़े, भक्ति संगीत और जय श्री श्याम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए बाबा श्याम के दरबार में पहुंच रहे हैं. इन श्रद्धालुओं में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ही नहीं महिलाएं भी शामिल है.

30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
8 दिनों तक चलने वाले इस लक्खी मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. मेले को लेकर राजस्थान पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी ने मिलकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यापक तैयारियां की है. इसके अलावा चिकित्सा सुविधाओं के लिए 14 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं. जिसमें 80 डॉक्टर, 270 नर्सिंग स्टाफ और 30 एम्बुलेंस तैनात रहेगी. पदयात्रियों को ध्यान में रखते हुए रिंगस से खाटूश्यामजी तक 17 किलोमीटर लंबा विशेष पैदल कॉरिडोर तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में दर्दनाक हादसा, ड्राइवर के सीने के पार निकला लोहे का एंगल, साथ बैठे दोस्त को खरोंच तक नहीं आई

रिंगस रोड को नो-व्हीकल जोन घोषित किया
रिंगस रोड को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है. वहीं मेले को 22 मुख्य सेक्टर और 350 सब-सेक्टर में बांटा गया है. करीब 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनात की गई है. पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से रीयल-टाइम निगरानी रखी जा रही है. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए लखदातार और मोदी ग्राउंड में जिग-जैग बैरिकेडिंग बनाई गई है. इसके अलावा 75 फीट क्षेत्र पार करने के बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए 14 अलग-अलग कतारें बनाई गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2