KBP Times

जयपुर में दर्दनाक हादसा, ड्राइवर के सीने के पार निकला लोहे का एंगल, साथ बैठे दोस्त को खरोंच तक नहीं आई

Rajasthan Road Accident

Rajasthan Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. केडिया पैलेस चौराहे के पास देर रात एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग का एंगल गाड़ी के अगले हिस्से को चीरता हुआ ड्राइवर के शरीर के आर-पार हो गया.

लोहे के एंगल को काटकर निकाला शव

घटना करीब 2 बजकर 40 मिनट के करीब की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड और मुरलीपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ड्राइवर गाड़ी के अंदर लोहे की एंगल में बुरी तरह फंसा हुआ था. कटर मशीन से लोहे के एंगल को काटकर ड्राइवर आनंद सिंह को बाहर निकाला गया. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कांवटिया अस्पताल में पहुंचाया गया. इलाज के दौरान आनंद सिंह की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Air Show; सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से किया रोमांचित

साथ बैठे दोस्त को खरोंच तक नहीं आई

वहीं हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे शक्ति प्रताप को खरोंच तक नहीं आई. जबकि आनंद सिंह का शरीर छलनी हो गया. आनंद सिंह कालवाड रोड का रहने वाला था. एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से हटवाकर जब्त कर लिया. आज आनंद सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और तकनीकी वजह थी.

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2