KBP Times

हनुमानगढ़ में युवक से मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार, रोडवेज़ MD से कंडक्टर को बर्खास्त करने की मांग

Hanumangarh News

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के मलसीसर गांव में युवक से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है. यह पूरी घटना 8 मई की बताई जा रही है. मलसीसर बस स्टैंड पर बस कंडक्टर से टिकट को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसों और रॉड से हमला किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों के नाम भगवाना राम, प्रदीप कुमार, मान सिंह और चुन्नी राम है. अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. आरोपी भगवाना राम जिला कलेक्ट्रेट में जिला पूल में चालक के पद पर कार्यरत है. उसके निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं घायल पीड़ित रजत शर्मा को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

बस कंडक्टर को बर्खास्त करने की मांग
वहीं युवक रजत शर्मा पर हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है. फाइट फ़ोर राइट, विप्र महासभा, श्री परशुराम सेना के प्रतिनिधिमंडल ने आज मंगलवार को रोडवेज़ के एमडी पुरषोत्तम से मुलाक़ात की. उन्हें घटना की जानकारी देते हुए बस कंडक्टर हरपाल की बर्खास्तगी की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाली सवारियां विभाग की ग्राहक हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए विभाग को सख्त निर्देश जारी करने चाहिए. एमडी पुरषोत्तम ने घटना पर अफसोस जताते हुए मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में सुनील उदेईया, अनिल चतुर्वेदी, योगेन्द्र भारद्वाज, जितेंद्र मिश्रा,डॉ. सोमेन्द्र सारस्वत, दीपेश मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा और अन्य शामिल थे.

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान में सियासत तेज, अशोक गहलोत, डोटासरा और टीकाराम जूली ने बोला हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2