KBP Times

NEET परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान में सियासत तेज, अशोक गहलोत, डोटासरा और टीकाराम जूली ने बोला हमला

NEET UG 2026 Exam Cancelled

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है. राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो. कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई. इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई. अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है.

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि 3 तारीख को परीक्षा ली गई थी और छात्रों ने 3,4 तारीख को ही शिकायत की थी कि पेपर लीक हुआ था. यह समझ से बाहर है कि क्या कारण था जो FIR दर्ज नहीं की गई? अब सवाल है कि 2024, 2025 और 2026 में लगातार 3 सालों तक पेपर लीक हुआ है. इससे हमारी नौजवान पीढ़ी बहुत दुखी है. यह एक बहुत बड़ी चुनौती है. हमें पता लगाना चाहिए कि इस समस्या का समाधान क्या होना चाहिए. यह बहुत दुखद घटना है.

“पेपर माफिया का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है”
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि आज जिस NEET परीक्षा को स्थगित किया गया है, उसके बारे में पुलिस को पहले ही शिकायतें मिली थीं, लेकिन उन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया. राजस्थान पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज क्यों नहीं की और इसे पेपर लीक क्यों नहीं माना? सीबीआई से पेपर लीक जांच की बात कही जा रही है लेकिन इसकी जांच न्यायपालिका की देखरेख में होनी चाहिए. क्योंकि आज सीबीआई और ईडी पर भी लोगों का विश्वास नहीं है. बार-बार इस प्रकार से पेपर लीक हो रहे हैं. बच्चे मेहनत करते हैं, उनके सपने एक मिनट में टूट जाते हैं. किस प्रकार से माता-पिता उनको पढ़ाते हैं वो सब एकदम खत्म हो जाता है. पेपर माफिया का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. इसपर बड़ी कार्रवाई होने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: सोना, पेट्रोल, विदेश यात्रा, WFH वाली PM की अपील पर बोले सचिन पायलट, ‘सच्चाई सबके सामने…’

“सपनों को खुलेआम बाजार में बेच दिया”
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि NEET 2026 परीक्षा रद्द होना सिर्फ एक परीक्षा का निरस्त होना नहीं है, ये मोदी सरकार लीक व्यवस्था एवं भाजपा सरकार और पेपर लीक माफियाओं की सांठगांठ का पर्दाफाश होना है. राजस्थान में भाजपा के संरक्षण में पेपर लीक माफियाओं ने लाखों युवाओं की मेहनत, वर्षों की तैयारी और उनके सपनों को खुलेआम बाजार में बेच दिया, और सरकार तमाशा देखती रही. मोदी सरकार एवं भाजपा शासित राज्यों में आज देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. एक के बाद एक पेपर लीक, भर्ती घोटाले और अब NEET जैसी परीक्षा का रद्द होना इस बात का सबूत है कि भाजपा राज में मेहनत नहीं, बल्कि पेपर लीक माफियाओं से सेटिंग और संरक्षण का खेल चल रहा है. NEET पेपर लीक में भाजपा के कई प्रभावशाली लोगों के नकल माफियाओं से तार जुड़े होने के मामले सामने आ रहे हैं, देश उम्मीद करता है कि CBI को निष्पक्ष जांच कर युवाओं के सपनों का सौदा करने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाएगी.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2