KBP Times

Rajasthan Politics: स्कूलों से किताब हटाए जाने के मुद्दे पर डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- RSS के लेखकों की किताबें छपाई…

Govind Singh Dotasara

Rajasthan Politics:राजस्थान में स्कूलों से किताब हटाए जाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. सीकर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा ने कहा कि आजादी से पहले और बाद के गौरव से जुड़े इतिहास को पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है. यह एक सुनियोजित ‘ब्रेनवॉश’अभियान है. जिसके जरिए शिक्षा के माध्यम से वैचारिक एजेंडा फैलाया जा रहा है. बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की 4 किताबों को कोर्स से हटा दिया है. राजस्थान और इतिहास से जुड़ी किताबों के हटाने पर कांग्रेस हमलावर है.

डोटासरा ने कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी, तो हमने आजादी के पहले का स्वर्णिम भारत और आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत 11 और 12 क्लास में पुस्तकों के तौर लागू किया था. राजस्थान की शौर्य परंपरा, प्राचीन परंपराएं, चक्र प्राप्तकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम की गाथाएं पढ़ाने के लिए, बच्चों को शिक्षा देने के लिए, उन्हें इतिहास बताने के लिए हमने ये शुरू किया था और उन पुस्तकों को पूरे देश में सराहा गया था. NCERT ने भी इसकी सराहना की थी. लेकिन अभी चारों किताबें राजस्थान सरकार द्वारा, शिक्षा विभाग द्वारा बंद कर दी गईं है. उनकी तरफ कहा गया है कि अब ये किताबें स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाएंगी. वहां तक भी चलिए, कोई बात नहीं, अगर उनके पास कोई अच्छा मटेरियल है, कोई सिलेबस है, तो हम देखेंगे क्या लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Jaipur; मुहाना मंडी में अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर लगी आग, दम घुटने से एक युवक बेहोश, 15 जनों को किया रेस्क्यू

“सरकार RSS के एजेंडे पर काम कर रही है”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि लेकिन नई चीज बच्चों के लिए नहीं लाकर,नया सिलेबस, नई पुस्तकें नहीं लाकर केवल बंद करना. इसके अलावा जो संस्था प्रधानों की कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और कार्यक्रम हो रहे हैं, सरकारी कार्यक्रमों में ‘आपातकालीन संघर्ष की गाथा’ के नाम पर RSS के लेखकों की किताबें छपाई गई हैं वो बांटी जा रही हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार RSS के एजेंडे पर काम कर रही है और बच्चों में RSS की विचारधारा को थोपने के लिए, अपनी आइडियोलॉजी को थोपने के लिए सरकारी संसाधनों, सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रयोग कर रही है. वो निंदनीय है.

AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्र सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी डरा-धमकाकर और दबाव बनाकर विपक्षी नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है. डोटासरा ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया है. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2