KBP Times

Jaipur; मुहाना मंडी में अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर लगी आग, दम घुटने से एक युवक बेहोश, 15 जनों को किया रेस्क्यू

Apartment on fire

Jaipur : मुहाना मंडी में एक अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के दो फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। Jaipur मुहाना थाना पुलिस ने अपार्टमेंट में फंसे करीब 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आग के बाद अपार्टमेंट में फैले धूएं से लोगों का दम घुटने लगा। धुएं से दम घुटने पर बेहोश हुए एक युवक की कंधे पर उठाकर लाए पुलिसकर्मी ने जान बचाई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से 20 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मुहाना मंडी थाना के एसएचओ गुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया- मुहाना मंडी के पास घर आंगन नाम से अपार्टमेंट है। दोपहर करीब 2ः15 बजे अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर स्थित फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप ले लिया। देखते ही देखते पड़ोस में मौजूद 2 फ्लैट को भी चपेट में ले लिया। अपार्टमेंट में धुआं भरने पर लोगों को आग लगने का पता चला। दहशत में अपार्टमेंट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

धुएं से घुटने लगा दम

फ्लैट में आग लगने की सूचना पर Jaipur मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग के चलते अपार्टमेंट में लगी बिजली वायरिंग जल गई। पुलिस की ओर से तुरंत फायर बिग्रेड डिपोर्टमेंट को आग लगने की सूचना दी गई। पुलिस टीम ने धुएं के कारण दम घुटने से फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने 6 फ्लोर से 2 फ्लोर तक फंसे करीब 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : Sawariya Seth Mandir: सांवलिया सेठ मंदिर में महीनेभर में 41.67 करोड़ का चढ़ावा, मोरपंख-56 भोग चढ़ाने पर लगी रोक

कंधे पर उठा लाया हेड-कॉन्स्टेबल

रेस्क्यू के दौरान धुएं से दम घुटने के चलते सीढ़ियों के पास अंधेरे में एक युवक बेहोश होकर गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट हेड-कॉन्स्टेबल कान सिंह को बेहोश पड़ा युवक मिला। जिसकी जान बचाने के लिए हेड कॉन्स्टेबल ने उसे संभाला। बहादुरी का परिचय देते हुए उसे कंधे पर उठाकर अपार्टमेंट से बाहर लेकर आया। बेहोशी की हालत में उसे प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया।

यह भी देखें : JCTSL मजदूर कांग्रेस का शहीद स्मारक पर हल्ला बोल, बकाया एरियर भुगतान की मांग। KBP Times

दमकल से पाया काबू

Jaipur पुलिस की ओर से आग लगने पर तुरंत अपार्टमेंट की बिजली आपूर्ति को बंद करवाया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत कर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि आग से एक फ्लैट पूरी तरह जल गया। पास के दो फ्लैट भी आग की चपेट में आने से नुकसान हुआ है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2