KBP Times

“कभी-कभी प्राकृतिक आपदाओं…” तेज बारिश-ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान पर बोले डिप्टी CM बैरवा

Prem Chand Bairwa

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के अलग-अलग जिलों में तेज़ तूफ़ान और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यहां प्राकृतिक आपदा आई है. किसान कभी-कभी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता रहता है. लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है और सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों से रिपोर्ट जमा करने को कहा है. हमारे मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है. नियम अनुसार, किसानों को राहत देने काम हमारी सरकार करेगी. वही एक अन्य सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है. महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने कई काम किए हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए सबको आगे आना चाहिए और समर्थन करना चाहिए. महिलाओं को न सिर्फ राजनीति बल्कि सभी क्षेत्रों में आगे लाना चाहिए.

तूफान-बारिश का कहर, फसल बर्बाद
बता दें कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर शाम को कई इलाकों में जबरदस्त तूफान और बारिश का असर देखने को मिला. अभी कई जिलों में गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है और बारिश के चलते किसानों को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई जगहों पर मंडियों में खुले में रखी गेहूं और सरसों की उपज भी भीग गई है.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर के घर गूंजा ‘भारत’ नाम: नामकरण संस्कार में दिखा खास उत्साह

25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
इसी बीच मौसम विभाग जयपुर ने आज प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है. मौसम में बदलाव से तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 अप्रैल को भी अजमेर, कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावटी के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश आ सकती है. कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है. 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी. इसके बाद 7 अप्रैल को नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से फिर आंधी-बारिश की संभावना है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2