KBP Times

सीमा हैदर के घर गूंजा ‘भारत’ नाम: नामकरण संस्कार में दिखा खास उत्साह

SEEMA HAIDER BABY

Seema Haider-  पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं और इस बार वजह उनका पारिवारिक समारोह है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में उन्होंने अपने छठे बच्चे का नामकरण संस्कार आयोजित किया जिसमें परिवार और गांव के कई लोग शामिल हुए. कार्यक्रम पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ.  नामकरण के दौरान पंडित ने बच्चे के नाम के लिए ‘भ’ अक्षर सुझाया था. इसके बाद परिवार ने विचार-विमर्श कर बेटे का नाम ‘भारत’ रखने का फैसला किया. सीमा हैदर ने कहा कि यह नाम देश की पहचान से जुड़ा है और इससे बेहतर नाम कोई हो ही नहीं सकता.

हिंदू धर्म अपनाने पर जताई खुशी

समारोह के मौके पर सीमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें हिंदू धर्म बेहद सुंदर लगता है. उन्होंने कहा कि इसे अपनाकर उन्हें खुशी मिल रही है और अब वह खुद को हिंदू मानती हैं. इस पहचान पर उन्हें गर्व भी है. सीमा ने यह भी बताया कि उन्हें क्रिकेट देखना पसंद है और जब भी भारत का मैच होता है वह टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं. उन्होंने कहा कि भारत के प्रति उनका लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भारत में ही रहना चाहती हैं और पाकिस्तान लौटने का कोई इरादा नहीं है. उनके मुताबिक यहां उन्हें प्यार और सम्मान मिला है जिसकी वजह से वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं.

यह भी पढ़ें : जयपुर: शराब के विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर शव कचरा गाड़ी में फेंका, फिर जलाया

वकील एपी सिंह ने निभाई मामा की भूमिका

नामकरण समारोह में उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने मामा की भूमिका निभाते हुए सभी रस्में पूरी कराईं. इस दौरान गांव के लोगों ने भी बच्चे को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के बाद सीमा हैदर ने कहा कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई और परवरिश को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह और बच्चे नहीं चाहतीं और अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं.

यह भी देखें : जयपुर में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार Nexon कार हाईवे से गिरी | Ajmer-Delhi Highway Accident

 बेटी ‘मीरा’ के नाम को लेकर आई थीं चर्चा में

गौरतलब है कि मार्च 2025 में सीमा और सचिन मीना के घर पहली संतान का जन्म हुआ था. यह सीमा की पांचवीं संतान थी जन्म के बाद दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘मीरा’ रखा था जो मीराबाई से प्रेरित था. अब बेटे का नाम ‘भारत’ रखने के बाद यह पूरा मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इस नामकरण को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2