KBP Times

“तो क्या उसकी आरती उतारी जाएगी…” पूर्व सांसद के मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने पर बोले बालमुकुंद आचार्य

Bal Mukund Acharya

Sukhbir Singh Jaunapuria Controversy: टोंक से पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए. उन्होंने कहा कि जो मोदी को गाली देता है उसे ये कंबल लेने का हक नहीं है. पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उन्होंने उसका नाम पूछा सकुरान खान नाम सुनती है वे भड़क गए और कहा- हट एक तरफ, कबंल यहीं छोड़ दो. मामले को लेकर राजस्थान में राजनीति तेज होती जा रही है. इसी बीच भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि देखिए, इसमें हिंदू और मुस्लिम का विषय नहीं है. इसको उस तरीके से समझें कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं. भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते मैं हूं या वो हों, पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कोई भी नहीं सुनना चाहेगा.

“तो क्या उसकी आरती उतारी जाएगी”
उन्होंने ( Bal Mukund Acharya) कहा कि यहां तक कि देश की करोड़ों-करोड़ों आबादी भी पीएम मोदी के बारे में कभी नहीं सुनना चाहेगी कि पीएम मोदी के बारे में कोई अपशब्द कहेगा. पीएम मोदी के ऐतिहासिक कामों को करने के बाद भी राहुल गांधी और राहुल गांधी के कार्यकर्ता AI समिट में जाकर हंगामा करेंगे, कपड़े उतारेंगे, नंगा नाच करेंगे. देश और दुनिया के लोग जहां पार्टिसिपेट कर रहे हैं, वहां जाकर देश का नाम खराब करने का प्रयास करेंगे. जो हमारे शत्रु भाव रखने वाले देश हैं, उनमें जाकर भारत की बुराइयां करेंगे, उनसे मित्रता निभाएंगे. तो देशद्रोही जैसा स्वभाव अगर कोई रखेगा, भारत के प्रधानमंत्री को सभी ने मिलकर चुना है, कोई प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने का काम करेगा तो क्या उसकी आरती उतारी जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम दुकानदार को बचाने वाले मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी, कहा- जिम की मेंबरशिप लेंगे…

“मैं कतई नहीं सुनना चाहूंगा”
भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य ( Bal Mukund Acharya) ने आगे कहा कि नहीं, बिल्कुल, मैं कतई नहीं इस बात से सहमत हूं, लेकिन उनका क्या विषय था, क्या मामला था, किस प्रकार का उस समय वातावरण हुआ. हो सकता है कि उन्होंने पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहे, पीएम मोदी के बारे में कोई गाली-गलौज की हो. वहां पर कुछ ऐसी बात हुई हो, तो उनको अच्छा नहीं लगा होगा. मैं भी नहीं सुनना चाहूंगा. पीएम मोदी के बारे में कोई कुछ बोलेगा, मैं कतई नहीं सुनना चाहूंगा, क्योंकि वो सम्माननीय हैं, आज शीर्ष पद पर विराजमान हैं.

“राजस्थान का सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र”
मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीति एवं RSS की विचारधारा नफ़रत, ध्रुवीकरण और बांटने की हो, तो ज़मीनी स्तर पर BJP नेताओं का ऐसा घटिया बर्ताव सामने आना आश्चर्य की बात नहीं है. गरीब की कोई जात-बिरादरी नहीं होती, लेकिन नफ़रत की राजनीति को हमेशा एक दुश्मन चाहिए होता है. भाजपा बार-बार राजस्थान का सौहार्द बिगाड़ने और आपस में बांटने का षड्यंत्र करती रही है. लेकिन राजस्थान का आपसी प्रेम व परंपरा इस विभाजनकारी सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगा. टोंक के पूर्व सांसद पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा गरीब मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेना एवं अपमानजनक व्यवहार करना शर्मनाक और घोर निंदनीय है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

karni sena protest

करणी सेना ने PM के अजमेर दौरे में विरोध का किया ऐलान

New Taliban Law

तालिबान के नए कानून पर भड़के भारत के धर्मगुरु, कहा- तो पूरी दुनिया से इस्लाम खत्म हो जाएगा…

diya and dheerendra

पुष्कर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी हुई शामिल

Bal Mukund Acharya

“तो क्या उसकी आरती उतारी जाएगी…” पूर्व सांसद के मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने पर बोले बालमुकुंद आचार्य

Rahul Gandhi

मुस्लिम दुकानदार को बचाने वाले मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी, कहा- जिम की मेंबरशिप लेंगे…

COD scam

COD Scam; बिना ऑर्डर आया पार्सल? गलती से भी पैसे दिए तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Bangladeshi Terrorist

8 आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर बिहार के नेताओं का बड़ा बयान, कहा- नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा…

chandra grahan

चंद्र ग्रहण; इस दिन किया गया दान मानसिक संतुलन को करता है मजबूत

Bitcoin currency down in business market

Bitcoin की कीमतें गिरीं, गोल्ड की तरफ मुड़ा निवेशक