KBP Times

मुस्लिम दुकानदार को बचाने वाले मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी, कहा- जिम की मेंबरशिप लेंगे…

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कोटद्वार में एक दुकानदार का बचाव करने वाले जिम ट्रेनर दीपक ने आज (23फरवरी) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दीपक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने आज मुझे यहां बुलाया था. उन्होंने मेरी पत्नी और परिवार से बात की और मुझे भरोसा दिलाया कि मैंने जो किया वह अच्छा था और मुझे कोई डर नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे. अगर वे मेरे जिम में आते हैं तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी. वहीं पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या आपको धमकियां मिल रही है, इसपर उन्होंने कहा कि मुझे पहले धमकियां मिल रही थी, अब ऐसा नहीं है. अब (कोटद्वार में) हालात पहले से बेहतर हैं. राहुल गांधी ने मेरी मुलाकात सोनिया गांधी से भी करवाई.

जिम ट्रेनर दीपक ने आगे कहा कि मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. मैं इंसानियत के तौर पर उनसे मिलने आया हूं. यह जानकर अच्छा लगा कि कोई समझता है कि मैंने इंसानियत के लिए आवाज़ उठाई है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पूरा 26 जनवरी का है. उत्तराखंड के कोटद्वार में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल मार्ग पर 30 साल पुरानी बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता नाम बदलवाने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने 30 साल से दुकान चला रहे 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद से कहा कि दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाना होगा. उनका कहना था कि बाबा शब्द हिंदू धार्मिक पहचान से जुड़ा है इसका इस्तेमाल मुसलमान नहीं कर सकते.

उन्होंने बुजुर्ग को चेतावनी दी कि अगर नाम नहीं बदला तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. उस दौरान दीपक कुमार अपने दोस्त की दुकान पर वहीं मौजूद थे. उन्होंने देखा कि कुछ लोग अहमद को धमका रहे हैं. दीपक भीड़ का सामना करते दिखे और बोले कि अगर दूसरे लोग बाबा नाम इस्तेमाल कर सकते हैं तो अहमद क्यों नहीं. इसपर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब व्यक्ति से पहचान पूछी तो उसने बताया मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. बाद में दीपक ने बताया कि उन्होंने हिंदू और मुस्लिम पहचान को जोड़कर भारत के अपने विचार को सामने रखने के लिए कहा था. इस पूरे वाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था. सोशल मीडिया पर दीपक के समर्थन में लगातार वीडियो और पोस्ट भी हुए जमकर बयानबाजी भी हुई.

यह भी पढ़ें: 8 आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर बिहार के नेताओं का बड़ा बयान, कहा- नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा…

“हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दीपक के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं. उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं. वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है. संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें. उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं. नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है. हमें और दीपकों की ज़रूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें. हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत. तुम बब्बर शेर हो.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2