KBP Times

जयपुर में मनाया गया BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM भजनलाल शर्मा बोले-हम ऐसे ही नहीं आए हैं…

BJP Foundation Day

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही दिन यानि 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज सोमवार को जयपुर के बीजेपी मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने कहा कि हमारा हेतु बाद में होना चाहिए, हमें जनता के बीच में जाकर उनके संवेदनाओं में बैठकर उनके प्रति जो हमारा आत्मीय भाव है उससे हमें काम करना है और हमारी पार्टी को अजय बनाना है और पूरी ताकत के साथ जनता के बीच में रहकर हमें काम करना है.

“BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है”
सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने आगे कहा कि हम ऐसे ही नहीं आए हैं हमारे कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनता के बीच जुड़कर जिस तरह से सेवा के भाव से काम किया है और राष्ट्र को प्रथम मानकर काम किया है आज मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ देश की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. इस मौके पर जब हम 47वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, हमारी पार्टी युवा है और इसके लिए मैं आप सभी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

यह भी पढ़ें: भारत-पाक बॉर्डर पर डेनमार्क का युवक पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान थाने में रोने लगा

“अन्य दल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई”
वहीं राजस्थान के होम मिनिस्टर जवाहर सिंह बेधम (Jawahar Singh Bedham) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को दिल से बधाई देता हूं. भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 में हुआ. पार्टी की मूल्य में भारतीय जनसंघ है जो 5 लोगों ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए इस देश में एक अभियान चलाने का काम किया, राजनैतिक दलों में सुचिता आए और सुचितापूर्ण राजनीति करके राष्ट्र प्रथम भाव को लेकर दल काम करे ये विचार उन्होंने प्रतिपादित किया. लेकिन देश में राजनीति करने वाले अन्य दल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई.

“सीएम ने खुद मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक काम किया”
होम मिनिस्टर (Jawahar Singh Bedham) ने आगे कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता देश का पीएम, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है. अंत्योदय के भाव को लेकर चलने वाली ये पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मैं गौरवान्वित हूं मैं इस पार्टी का सदस्य और कार्यकर्ता हूं. सीएम ने खुद इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक काम किया. उम्मीद है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के नेतृत्व में ये पार्टी आगे बढ़े और प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करे जिससे पीएम मोदी का जो संकल्प है कि 2047 में विकसित भारत बनेगा उसे पूरा करने में हम सहयोगी बन सके यही कार्यकर्ता को मैं आह्वान करना चाहूंगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Reliance General Meeting

मुंबई में 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास कैंपस, मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी बनाएगी रिलायंस फाउंडेशन

Jio Reliance

रिलायंस ने किया Jio AI सर्विसेज का ऐलान, कॉल पर बात करते-करते खुद बुक होगी कैब और खाना!

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

2

2