KBP Times

भारत-पाक बॉर्डर पर डेनमार्क का युवक पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान थाने में रोने लगा

Denmark Citizen Arrested:भारत-पाक बॉर्डर पकड़ा गया डेनमार्क का युवक
Denmark Citizen Arrested: पाकिस्तान सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में एक डेनमार्क नागरिक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा गया है। सात महीने पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आए इस युवक की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है।शनिवार शाम को खाजूवाला बाजार के हॉस्पिटल रोड पर स्थानीय लोगों को जब यह विदेशी युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के अनुसार, सूचना मिलते ही एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए बॉर्डर सुरक्षा बल (BSF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से युवक से प्रारंभिक पूछताछ की। उसके सामान की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह डेनमार्क का निवासी है और सितंबर 2025 में एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। शुरुआत में उसने कुछ सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए, लेकिन बाद में वह पूरी तरह चुप हो गया। थाने ले जाने के बाद युवक रोने लगा।

JIC भेजा गया

प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को आगे की गहन जांच के लिए बीकानेर स्थित जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने के उद्देश्य, यात्रा रूट, संपर्कों और सीमावर्ती क्षेत्र में आने के कारण की विस्तार से जांच कर रही हैं।

संवेदनशील क्षेत्र है खाजूवाला

खाजूवाला पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक संवेदनशील क्षेत्र है। यहां विदेशी नागरिकों के प्रवेश के लिए विशेष अनुमति जरूरी होती है। युवक के पास वैध पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा तो है, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं थी।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक साधारण टूरिस्ट था या उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

2

2