यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine Russia war) लगातार जारी है. इस बीच भारत के लिए दर्दनाक खबर सामने आई. राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले एक नौजवान की रूस में पढ़ने के दौरान मौत हो गई. बुधवार को मृतक का शव पैतृक गांव में पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपने बेटे का शव बड़ी बेकद्री हालत में मिला. बेटे की मौत कब और कैसे हुई, इसके बारे में परिजनों को अभी तक कुछ भी विस्तार और अधिकृत तौर पर नहीं बताया गया है.
“मौत काफी दिनों पहले हो गई थी“
परिजनों का कहना है कि मौत काफी दिनों पहले हो गई थी.. जिसकी वजह से युवक का शव बेहद दयनीय हालत में मिला. स्थिति ऐसी थी कि चेहरा दिखाकर उसे दोबारा ढक दिया गया. बीकानेर जिले के अरजनसर गांव निवासी अजय गोदारा रूस के मास्को में लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई करने गया था.
“मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के बाद मंजू लता मीणा का नया बयान KBPTimes
“जबरन सेना की ट्रेनिंग के बारे में बताया था“
नवंबर 2024 में रूस पहुंचे अजय ने परिवार से आखिरी बार 22 सितंबर को बात की थी. अजय की तरफ से भेजे गए वीडियो ने परिवार को झकझोर दिया था. परिवार के मुताबिक अजय ने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि मुझे जबरन सेना की ट्रेनिंग में भेजा गया है. यहां उसे युद्ध में उतारा जा रहा है. अगर अब मेरा फोन न आए, तो समझ लेना कि मेरी मौत हो गई.



