KBP Times

सोना, पेट्रोल, विदेश यात्रा, WFH वाली PM की अपील पर बोले सचिन पायलट, ‘सच्चाई सबके सामने…’

Sachin Pilot

Sachin Pilot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के बीच रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल-डीजल कम जलाने, मेट्रो से यात्रा करने की अपील की. साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने को कहा. पीएम मोदी की अपील के बाद देश में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी और विपक्षी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये सारी बातें प्रधानमंत्री एक जनसभा में बोल रहे हैं मुझे लगता है कि पूरे संसद के विश्वास में लेना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ कि जो युद्ध चल रहा है, वैश्विक स्थिति में हमारा क्या स्टैंड है. हम कहां खड़े हैं इसका खुलासा करना चाहिए.

“चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ रहे हैं”
सचिन पायलट ने आगे कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ रहे हैं. लेकिन बचत करना, सोना नहीं खरीद सकते, वर्क फ्रॉम होम करना ये सब आप इतना अकस्मात आप सलाह नहीं दे सकते हैं. आकड़ों के साथ बताना पड़ेगा कि तथ्य क्या है, आंकड़े क्या है, भारत की स्थिति क्या है, वैश्विक संदर्भ में और आर्थिक आकड़ों के हिसाब से, ये अगर सब करना था तो ऐसा क्या हुआ एकदम से, क्योंकि युद्ध से दो-ढाई महीने से चल रहा है. तेल के दाम भी स्थिर हैं फिर ऐसा क्या हुआ? क्या कुछ छिपाने की कोशिश है? एहतियात बरतने के लिए सुझावों की लिस्ट बताई गई है. सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए. सभी पार्टियों को बुलाकर चर्चा करनी चाहिए, फिर मुझे लगेगा बड़ा सार्थक होगा, जो उन्होंने कहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में हीटवेव, आंधी-बारिश का अलर्ट, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा, आगे कैसा रहेगा मौसम?

“हमारे देश में कोई इस तरह परेशानी नहीं आई”
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने देश को भारत को वैश्विक दृष्टि से 12 से 4 चौथे स्तंभ पर लाकर खड़ा किया है. जब भी कोई वैश्विक महामारी, वैश्विक समस्या हुई हो तब उन्होंने एक-एक कदम लिया जिससे हमारे देश में कोई इस तरह परेशानी नहीं आई. अभी जो उन्होंने पेट्रोल-डीजल, गैस और सोना खरीद को लेकर कहा है अपव्यय ना करें. राहुल गांधी क्या कह रहे हैं ये बुद्धि का प्रश्न है. अगर हम फिजूलखर्ची ना करके बचत करेंगे तो वे हमारे काम आएगा. जिस तरह से पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं निश्चित रूप से आने वाले समय में जो उनका विजन है भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का उसे पूरा करने के लिए अंतिम छोर तक व्यक्ति बैठा है. पीएम मोदी ने बहुत अच्छी बात बताई है कि फिजूलखर्ची न करके, अपनी आय की हम बचत करेंगे तो वो हमारे ही काम आनी है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2