KBP Times

“बस खाली जयंती मनाएंगे उनके उसूलों पर नहीं चलेंगे…” अंबेडकर जयंती पर पूर्व CM गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला

ashok gehlot

Ambedkar Jayanti 2026: राजधानी जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंबेडकर साहब का जो संविधान निर्माण में योगदान है वो इतिहास में दर्ज हो गया है. जो लोग अंबेडकर की विचारधारा में विश्वास नहीं करते थे वे लोग भी आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं. उनका संविधान में विश्वास नहीं है. वे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है. आज जो कुछ देश में हालात बन गए हैं, ज्यूडिशियरी में भी, एजेंसियों में भी, पूरे देश में बहुत बड़ी स्थिति अजीब बन गई है. फिर भी 14 अप्रैल को अंबेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी. उनकी कथनी और करनी में अंतर है.

“ये तो संविधान का ही ब्रेकडाउन टाइप है”
पूर्व सीएम (Ashok Gehlot) ने आगे कहा कि आज पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे, नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रहे, ये तो अंबेडकर साहब के संविधान का पार्ट है. अगर उनमें विश्वास होता तो आज पंचायत चुनाव भी होते, नगर निकायों के चुनाव भी होते और तो और को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये तमाम संस्थाओं को बर्बाद क्यों कर रहे हैं? जब सुप्रीम कोर्ट कह चुका, हाई कोर्ट कह चुका है, चुनाव आपको करवाने पड़ेंगे, डेट तक दे दी अप्रैल की तब भी नहीं करवाए. तो आप सोच सकते हो कि ये तो संविधान के विरोध में एक प्रकार से कहना चाहिए कि जिस प्रकार का उन्होंने फैसला किया है, ये तो संविधान का ही ब्रेकडाउन टाइप है. इसमें तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए, गवर्नर को हस्तक्षेप करना चाहिए, उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए था. चुनाव टाइम पर होने चाहिए थे वरना इस सरकार को नैतिक क्या अधिकार है सत्ता में रहने का? ये मैं पूछना चाहता हूं. बस खाली जयंती मनाएंगे उनके उसूलों पर नहीं चलेंगे.

यह भी पढ़ें: टाइगर के प्राइवेट पलों के वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला, फिर डिलीट किया सरिस्का में कैमरे ले जाने पर पाबंदी

अंबेडकर जयंती पर बीजेपी नेताओं ने क्या कहा?
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani)ने कहा कि आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती है. मैं इस अवसर पर सभी को बधाई देता हूं. उन्होंने जिस ढंग से शोषित समाज के लिए काम किया और आजादी मिलने के बाद जिस तरह से संविधान की रचना की, उसमें शोषण मुक्त समाज करने की जो सारी व्यवस्थाएं की, इसके लिए हम उनके आभारी हैं. मैं उनको नमन करता हूं.

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) ने कहा कि आज बाबा साहब बी.आर. अंबेडकर की जयंती है. वो संविधान निर्माता हैं, जिसने पूरे देश को आज एक संविधान में बांधकर रखा है. उन्होंने शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया. बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं और देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2