KBP Times

टाइगर के प्राइवेट पलों के वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला, फिर डिलीट किया सरिस्का में कैमरे ले जाने पर पाबंदी

Sariska Tiger

Sariska : अभ्यारण में कैमरे ले जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि पहले ही टूरिस्ट को कैमरे ले जाने की परमिशन नहीं है जिसका स्थानीय लोगों और वन्यप्रेमीयों ने विरोध भी किया है। अब कर्मचारियों को भी कैमरे ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल सरिस्का के कर्मचारी ही टाइगर के प्राइवेट पलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना अन्य अधिकारियों तक पहुंची तुरंत वीडियो हटा दिया गया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर लोगों ने विडियों देख लिया था। जानकारी के अनुसार सरिस्का के जंगल में दो दिन पहले वन विभाग के किसी अधिकारी को सफारी करवाई गई। वनकर्मी अधिकारी को टाइगर की मेटिंग की जगह लेकर पहुंच गए। उन्होंने काफी नजदीक जाकर वीडियो बनाए। वीडियो में अधिकारी व कर्मचारी भी हल्के से नजर आ रहे हैं।

वन रक्षक रवीना मीणा को नोटिस जारी

एक कर्मचारी ने मेटिंग करते हुए का वीडियो खुद के सोशल अकाउंट पर लगा दिया। जैसे ही खबर अफसरों तक पहुंची। कर्मचारी ने तुरंत वीडियो को हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट में सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह के हवाले से कहा गया कि उन्होने ने बताया कि वीडियो देखा है। जिस भी कर्मचारी व अधिकारी ने मेटिंग के समय जिप्सी को वहां ले जाने का निर्णय लिया है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वीडियो बनाकर वायरल करना भी गलत है। मामले में वन रक्षक रवीना मीणा को नोटिस जारी किया है। उन्होंने वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर डाल दिया था। काफी नजदीक से वीडियो बनाने को भी वन प्रशासन ने गलत माना है।

रणथम्भौर से पीछे रखने की साजिश के आरोप

जानकारी सामने आई है कि टूरिस्ट व वन्य जीव प्रेमी आरोप लगाते रहे हैं कि अलवर के सरिस्का के जंगल को रणथम्भौर से जानबूझकर पीछे रखने की साजिश कर रहे हैं। आरोप है कि पहले होटल इंडस्ट्री को खड़ा नहीं होने दिया गया। अब यह नियम लेकर आ गए कि टाइगर की फोटो वीडियो मोबाइल कैमरे से नहीं कर सकेंगे। इस दौर में 99 प्रतिशत टूरिस्ट मोबाइल कैमरे ही लेकर चलते हैं। इस कारण सरिस्का में टाइगर की साइटिंग के वीडियो आना कम हो गए। जिससे टूरिस्ट का आकर्षण कम हुआ है। रणथम्भौर के जंगल से बराबर टाइगर सफारी पर साइटिंग के वीडियो आ रहे हैं। मतलब वहां कैमरे के मोबाइल से खूब फोटो वीडियो बन रहे हैं।

सरिस्का में कैमरे ले जाने की परमीशन नहीं

सरिस्का के जंगल में टूरिस्ट को सफारी के दौरान कैमरे नहीं ले जाने दिए जाते। दूसरी तरफ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट से आए दिन टाइगर की साइटिंग के वीडियो सामने आते हैं। इससे वहां टूरिस्ट का आकर्षण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व CM गहलोत बोले- कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है…

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2