KBP Times

अजमेर में बड़े भाई के मोबाइल छिनने पर नाराज हुआ बच्चा, कमरे में जाकर बेल्ट से लगाया फंदा, जानें पूरा मामला

Ajmer News

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 13 साल के एक बच्चे ने कथित तौर पर बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है. आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल ने बताया कि नाबालिग के शव शुक्रवार शाम को घर के कमरे में लटका मिला था. घटना के समय घर में बच्चे का बड़ा भाई, दादी और परिवार के अन्य सदस्य थे. उसके माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं. वो घर पर नहीं थे. अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची.

छुट्टियों में घर आया था नाबालिग का बड़ा भाई
प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि मृतक नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ता था. उसका छोटा भाई छुट्टियों में घर पर आया हुआ था. इसी साल उसने 10वीं की परीक्षा पास की है. बड़े भाई के पास एंड्रॉयड मोबाइल है, जो उसने अपने छोटे भाई को इस्तेमाल करने के लिए दिया था. शुक्रवार शाम को नाबालिग YouTube पर वीडियो देख रहा था. इसी दौरान बड़े भाई के दोस्त का कॉल आ गया तो उसने अपना मोबाइल वापस ले लिया. उसने छोटे भाई को मोबाइल देने से मना कर दिया. जिससे वह नाराज हो गया.

यह भी पढ़ें: टोंक में बनास नदी तट पर अवैध बजरी खनन से ग्रामीणों में भारी रोष, कार्रवाई की मांग

बेल्ट से फंदा लगाकर लटका बच्चा
परिजनों के मुताबिक, विवाद के बच्चा अपने कमरे में चला गया. करीब 20 मिनट बाद जब बच्चे का बड़ा भाई कमरे की तरफ गया तो, बंद मिला. जब बड़े भाई ने गेट के नीचे से झांककर देखा तो उसका छोटा भाई फंदे से लटका हुआ था. यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए. तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस के अनुसार घटना के समय बच्चे की दादी, उसका बड़ा भाई और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे, उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2