KBP Times

टोंक में बनास नदी तट पर अवैध बजरी खनन से ग्रामीणों में भारी रोष, कार्रवाई की मांग

Tonk News

Tonk News: टोंक जिले की तहसील टोडारायसिंह के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंवरावास के गांव बनेडियाचारणान में बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी वैध लीज के नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बजरी का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के जलस्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

“कुएं धंसने के कगार पर पहुंच गए”
ग्रामीणों के अनुसार बनास नदी के समीप स्थित लगभग 8 से 10 कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर जेसीबी मशीनों द्वारा 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे किए जाने की भी शिकायत की गई है, जिससे कुएं धंसने के कगार पर पहुंच गए हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जब वे अवैध खनन का विरोध करते हैं तो बजरी माफियाओं द्वारा उन्हें गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत पर सचिन पायलट ने उठाई जांच की मांग, कहा- सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है…

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल प्रभाव से अवैध बजरी खनन को रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय नुकसान और जलसंकट को देखते हुए स्थायी समाधान की भी मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे कृषि कार्य और ग्रामीण जीवन पर बड़ा संकट उत्पन्न हो सकता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2