KBP Times

10 लाख रुपये की मांग से परेशान होकर की आत्महत्या

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में 35 वर्षीय मकबूल खान ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पीडित ने आत्महत्या से पहले एक विडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि वह 10 लाख रुपये की मांग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मकबूल ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के सियासर इलाके के 7 एसएसएम गांव की है।
मृतक के भाई सुभान खान ने खाजूवाला थाने में कानाराम जांगू (जाट) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कानाराम जांगू ने मकबूल से 10 लाख रुपये की मांग की थी और राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने तथा हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी। लगातार मिल रही इन धमकियों से परेशान होकर मकबूल ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर: प्रेमिका की हत्या कर बोरे में भरी लाश, पड़ोसी के घर फेंकी… 4 घंटे में सुलझा ब्लाइंड केस

वीडियो में छलका मकबूल का दर्द
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मकबूल खान कैमरे के सामने अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “नमस्कार, सारे भाइयों से गुजारिश है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। कोई भी ये काम करके खुश नहीं होता, मजबूरी होती है। कानाराम जांगू मुझे परेशान कर रहा है। मुझ पर इल्जाम लगा रहा है। कह रहा है कि अगर राजीनामा करना है तो मेरे 10 लाख रुपए लगे हैं, वो देने पड़ेंगे। मेरे पास 10 रुपए भी नहीं हैं, मैं 10 लाख कहां से दूं। मैंने हमेशा कानाराम की भलाई की, लेकिन उसने मुझे फंसा दिया। मेरे घरवालों ने मुझे कुछ नहीं कहा। कानाराम 15 दिन से कह रहा है कि राजीनामा नहीं हुआ तो तेरा सिर फोड़ूंगा और हाथ तोड़ूंगा। ठीक है साहब, धन्यवाद।”

यह भी देखें : अरावली के अस्तित्व पर संकट के बादल! कोर्ट के फैसले के बाद बवाल क्यों? 

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो को अहम सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता तथा घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2