KBP Times

जयपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर: प्रेमिका की हत्या कर बोरे में भरी लाश, पड़ोसी के घर फेंकी… 4 घंटे में सुलझा ब्लाइंड केस

राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान के बाहर पड़े बोरे से महिला की लाश बरामद हुई। मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी।

घर के बाहर मिला बोरा, खुलते ही मच गई चीख-पुकार

शास्त्री नगर की रहने वाली मकान मालकिन मुन्नी देवी ने सुबह घर के बाहर एक बोरा पड़ा देखा। उन्होंने किराएदार से बोरे की जांच करने को कहा। जैसे ही बोरा खोला गया, दोनों की चीख निकल गई। अंदर खून से सनी एक महिला की लाश थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। मृतका की पहचान बबीता शर्मा के रूप में हुई।

खोजी कुत्ते ने खोला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। खोजी कुत्ता बार-बार पास के एक बंद पड़े मकान की ओर इशारा करने लगा। पुलिस को शक हुआ और जब जांच की गई तो पता चला कि यह मकान हाल ही में जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल नाम के व्यक्ति का था, जिसे उसने कुछ समय पहले बेच दिया था।

हालांकि मकान बिक चुका था, लेकिन उसकी एक चाबी अभी भी जितेंद्र के पास थी।

सख्ती से पूछताछ में टूटा आरोपी

पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बबीता उसकी प्रेमिका थी और दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

पैसों का दबाव बना हत्या की वजह

आरोपी ने बताया कि बबीता उस पर लगातार पैसों के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। इसी तनाव के चलते उसने खौफनाक साजिश रची। उसने सोचा कि बिक चुके मकान में वारदात को अंजाम देगा तो किसी को उस पर शक नहीं होगा।

21 दिसंबर को दिया वारदात को अंजाम

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने 21 दिसंबर को बबीता को उसी खाली मकान में बुलाया। वहां उसने धारदार हथियार से उसके सिर और गले पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद उसने शव को एक बोरे में बंद किया और रात के अंधेरे में बोरा उठाकर पड़ोसी मुन्नी देवी के घर के बाहर फेंक आया।

शक से बचने के लिए बना रहा तमाशबीन

आरोपी ने यह भी कबूला कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह भी वहां मौजूद रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन खोजी कुत्ते और तकनीकी जांच ने उसकी साजिश बेनकाब कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत

फिलहाल आरोपी जितेंद्र उर्फ राहुल पुलिस की गिरफ्त में है। उससे गहन पूछताछ जारी है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस वारदात के बाद से पूरे शास्त्री नगर इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2