Academic Calendar 2026- राजस्थान में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो गया है. शिक्षा विभाग ने इस बार नया अकादमिक कैलेंडर जारी करते हुए छुट्टियों परीक्षाओं और स्कूल गतिविधियों में कई अहम बदलाव किए हैं. इस बार सबसे बड़ा बदलाव गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के शेड्यूल में किया गया है. साथ ही स्कूलों में होने वाले विशेष कार्यक्रमों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. अब ऐसे कार्यक्रम आधे दिन की बजाय प्रार्थना सभा या पहले पीरियड में ही आयोजित किए जाएंगे जिससे बाकी दिन नियमित कक्षाएं चलेंगी.
सालभर का शेड्यूल: छुट्टियां और स्कूल डेज
नए कैलेंडर के अनुसार पूरे सत्र में कुल 121 दिन अवकाश रहेंगे जिनमें 52 रविवार और 69 अन्य छुट्टियां शामिल हैं. वहीं करीब 244 दिन स्कूल संचालित होंगे. जुलाई में सबसे अधिक 27 दिन स्कूल चलेंगे जबकि जून में सबसे कम केवल 7 दिन ही कक्षाएं लगेंगी.
गर्मी की छुट्टियों में बदलाव
इस बार गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक रहेंगी. 21 जून रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से दोबारा खुलेंगे. पहले स्कूल 1 जुलाई से खुलते थे लेकिन इस बार शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया है.
सर्दी और दिवाली के अवकाश
सर्दियों की छुट्टियां 1 से 10 जनवरी तक रहेंगी. और दिवाली पर इस बार 4 से 15 नवंबर तक 11 दिन का अवकाश रहने वाला है. नवंबर में छुट्टियों के कारण केवल 14 दिन ही स्कूल खुलेंगे.
स्कूल सिस्टम में भी किए बदलाव
- प्रिंसिपल को मिलने वाली छुट्टी की पावर 2 दिन से घटाकर 1 दिन कर दी गई
- स्पेशल डे अब हाफ डे की बजाय सुबह ही आयोजित होंगे
- डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा: ICT लैब और स्मार्ट क्लास पर जोर
- नो बैग डे, बाल सभा और PTM नियमित आयोजित होंगे
डिजिटल और हेल्थ पर भी फोकस
इस सत्र में डिजिटल पढ़ाई को प्राथमिकता दी गई है. इसके साथ ही छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हर महीने ‘शक्ति दिवस’ मनाया जाएगा जिसमें आयरन की गोलियां वितरित होंगी. सितंबर में स्वच्छता पखवाड़ा भी आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : रेलवे सुधार कार्य के कारण हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल 15–30 अप्रैल तक रद्द, जानें पूरी सूची
परीक्षा और रिजल्ट शेड्यूल
- सप्लीमेंट्री एग्जाम: 8–10 अप्रैल
- फर्स्ट टेस्ट: 13–15 मई
- सेकंड टेस्ट: 17–19 अगस्त
- हाफ ईयरली एग्जाम: 15–29 अक्टूबर
- थर्ड टेस्ट: 17–19 दिसंबर
- फाइनल एग्जाम: 8–20 मार्च
- रिजल्ट: 25 मार्च तक घोषित
यह भी देखें : बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौ*त | प्रशासन पर उठे सवाल



