Hanumangarh Jaipur Special- बीकानेर मंडल में ट्रैक डबलिंग और रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के कारण 15 से 30 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. चूरू-सादुलपुर सेक्शन में दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच नई डबल लाइन बिछाई जाएगी. इसके अलावा चूरू यार्ड की रेलवे क्रॉसिंग नंबर 167 पर आरयूबी बनाने के लिए ब्लॉक लिया गया है जिससे कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव होगा.
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस दौरान हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल समेत तीन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. जबकि पांच ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. लालगढ़-प्रयागराज और हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेनें अलग मार्ग से चलेंगी चूरू-रतनगढ़ और बीकानेर-चूरू ट्रेनें 15 अप्रैल को री-शेड्यूल रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति चेक कर लें.
पूरी तरह रद्द ट्रेनें
04705 हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल – 15 से 30 अप्रैल तक सभी 16 ट्रिप रद्द
04706 जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल – 15 से 30 अप्रैल तक सभी 16 ट्रिप रद्द
04849 रतनगढ़-चूरू स्पेशल – 15 अप्रैल को रद्द
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
54704 जयपुर-बठिंडा – 14 से 28 अप्रैल तक केवल जयपुर से लोहारू तक चलेगी लोहारू–बठिंडा से रद्द
54703 बठिंडा-जयपुर – 15 से 29 अप्रैल तक बठिंडा से नहीं चलेगी लोहारू से चलेगी. बठिंडा से लोहारू के बीच यह ट्रेन कैंसिल रहेगी
14823 जोधपुर-रेवाड़ी – 15 से 24 अप्रैल तक जोधपुर से लोहारू तक ही चलेगी. लोहारू से रेवाड़ी के बीच यह ट्रेन कैंसिल रहेगी
54804 रेवाड़ी-सीकर – 15 से 24 अप्रैल तक रेवाड़ी से नहीं चलेगी लोहारू से शुरू होगी. रेवाड़ी से लोहारू के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी
74832 चूरू-बीकानेर – 15 अप्रैल को रतनगढ़ से चलेगी. चूरू से रतनगढ़ के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी
यह भी पढ़ें : “जनता पर चारों ओर से महंगाई की मार…” कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर टीकाराम जूली का सरकार पर निशाना
बदले हुए रूट
07706 हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल – 26 अप्रैल को हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस मार्ग से भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना पर ठहराव
12404 लालगढ़-प्रयागराज – 15 अप्रैल को बीकानेर-मेडता बायपास-फुलेरा-जयपुर मार्ग से नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा पर ठहराव
यह भी देखें : बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौ*त | प्रशासन पर उठे सवाल
री-शेड्यूल ट्रेनें
04850 चूरू-रतनगढ़ ट्रेन – 15 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 45 मिनट देरी से चलेगी.
74831 बीकानेर-चूरू ट्रेन –15 अप्रैल को अपने तय समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी.
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सफर से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर जांचें.



