New Delhi: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में जॉब ढूंढ रहे हैं तो एक अच्छी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के 119 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। B.E/B.Tech डिग्री धारक उम्मीदवार 9 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
BEL में जॉब: एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में चार साल का B.E, B.Tech या B.Sc इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। एज लिमिट की बात करें तो 1 जनवरी, 2026 तक जनरल और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : रेप-मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन रहेगा जेल से बाहर
BEL में जॉब : एप्लिकेशन फीस
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये तय किया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत GST अलग से देना होगा। फीस पेमेंट केवल SBI कलेक्ट के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। वहीं SC, ST और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि, वे शुल्क भुगतान के समय उसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें जो एप्लीकेशन फॉर्म में भरा गया है।



