KBP Times

रेप-मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन रहेगा जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim Singh

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिली है. दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं. 40 दिनों की पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा. राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई थी. इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रेप और हत्याकांड में हुई राम रहीम को सजा

राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) को पैरोल के दौरान तय शर्तों का पालन भी करना होगा और उसे सिरसा डेरा परिसर से बाहर किसी आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी. यहीं नहीं जेल प्रशासन की ओर से राम रहीम की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. बता दें कि राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. उसे 2 साध्वियों के साथ रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. डेरा प्रमुख को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: “आतंकियों को उठाकर ले आओ…” PM मोदी को असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती

पैरोल को लेकर उठते रहे हैं विवाद

इससे पहले भी राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है. जिसको लेकर राजनीतिक विवाद भी लगातार उठते रहे हैं. इससे पहले राम रहीम को चुनावी माहौल के दौरान पैरोल मिली थी. हालांकि प्रशासन की तरफ से इसको लेकर कहा गया कि पैरोल पूरी तरह नियमों और कानूनी प्रक्रिया के तहत दी गई है. 40 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम को दोबारा सुनारिया जेल में सरेंडर करना होगा.

15वीं बार आएगा जेल से बाहर

इस बार रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) 15वीं बार जेल से बाहर आ रहा है. पिछली बार 15 सितंबर को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी. उससे पहले भी उसे 21 दिन और 40 दिन की पैरोल मिल चुकी है.

आतंकवादियों को टीम के अंदर…” शाहरुख खान पर भड़के लोग || KBP TIMES

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2