KBP Times

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Sardar patel jayanti

Sardar Patel jayanti : भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

“सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, बुद्धिमत्ता, कठोर अनुशासन और व्यावहारिक कुशलता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में जन्मे सरदार पटेल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। जिला कलक्टर ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद लगभग 562 रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला कलक्टर संदेश नायक ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर संदेश नायक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम भैंसारे, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी और अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक कलक्टर जयपुर प्रथम निधि मीणा, तहसीलदार सुभाषचन्द्र स्वामी, तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप और तहसीलदार प्रदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। जयपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

LIVE: पंचायत चुनाव में BJP की रणनीति को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से KBP Times की खास बातचीत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2