Bynance : दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने क्रिप्टो करेंसी के जमा और निकासी पर रोक लगा दी है।क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो करेंसी चोरी हुई है। घटना के बाद बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टो करेंसीज में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। क्रिप्टोकरेंसी एक तरह का डिजिटल पैसा है, जिसे ऑनलाइन खरीदा-बेचा जा सकता है। इसे कोई सरकार या बैंक जारी नहीं करता, बल्कि यह ब्लॉकचेन तकनीक से चलता है।
बाइनेंस में क्या गड़बड़ी हुई ?
बाइनेंस के डिजिटल लॉकर में सेंध लग गई है। किसी हैकर ने बाइनेंस के सुरक्षा तंत्र को तोड़कर उसके सिस्टम में घुसपैठ की और हजारों करोड़ रुपए के क्रिप्टो कॉइन्स चुरा लिए।
कंपनी ने बड़े कदम उठाए
जैसे ही सेंधमारी का पता चला, बाइनेंस ने ग्राहकों के पैसे जमा करने और निकालने पर तुरंत रोक लगा दी, ताकि चोर और पैसे न निकाल सकें। बाइनेंस ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। अगर जांच में ग्राहकों का कोई नुकसान साबित होता है, तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी। कंपनी की सुरक्षा टीमें अंतरराष्ट्रीय पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर हैकर्स का पता लगाने में जुटी हैं। चोरों के रास्तों को बंद कर दिया है।
करवा चौथ क्यों मनाया जाता है? रानी वीरवती से जुड़ी पूरी कथा और परंपरा | Karwa Chauth


