KBP Times

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, आदर्श व सिद्वांतों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Lal Bahadur Shastri Program

Ajmer: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हे याद किया और उनके आदर्श व सिद्वांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शास्त्री नगर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. जयपाल ने कहा कि स्व. शास्त्री का सादा जीवन, उच्च विचार और “जय जवानदृजय किसान” का नारा आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देता है।

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कहा कि शास्त्री जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश को आत्मनिर्भरता और नैतिकता का मार्ग दिखाया। सादगी, साहस और कर्तव्यनिष्ठा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी, जो आज के सार्वजनिक जीवन के लिए सबसे बड़ी सीख है।

यह भी पढ़ें : गौ हत्या के विरोध में पोकरण बंद, तीन गिरफ्तार, एक के मकान पर चलाया बुलडोजर

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे शास्त्री के मूल्यों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

कार्यक्रम में डॉ राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, शैलेंद्र अग्रवाल, राजीव शर्मा, गणेश चौहान, डॉ एस डी मिश्रा आरिफ खान, अतुल माहेश्वरी, शैलेश गुप्ता, मुकेश सबलानिया, नवीन कच्छावा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

यह भी देखें : राजस्थान में गौ ह*त्या पर बवाल | पोकरण बंद, सड़क पर उतरे लोग | आरोपी के घर चला बुलडोजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2