KBP Times

गौ हत्या के विरोध में पोकरण बंद, तीन गिरफ्तार, एक के मकान पर चलाया बुलडोजर

Pokaran

Pokaran: जैसलमेर के पोकरण में 8 जनवरी को केलावा गांव में हुई गौ हत्या की घटना ने पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। घटना की खबर फैलते ही लोगों में गुस्सा भर गया और शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने शहर बंद का ऐलान किया। शनिवार को सुबह से ही पूरा पोकरण बंद नजर आया। दुकानें नहीं खुलीं, बाजार सुनसान रहे और लोग सड़कों पर इकट्ठा होकर विरोध जताते दिखे।

सभा में नेताओं और संतों ने की सजा की मांग

दोपहर 12:30 बजे पंचायत समिति साकड़ा के सामने बड़ी सभा हुई। इसमें पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक और कई साधु-संत शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते हुए आए और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों — गफ्फार खान, मुराद अली और मोहम्मद सरीफ — को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने गफ्फार खान के घर पर बुलडोजर चलाया, जिसे अवैध अतिक्रमण बताया गया।

केंद्र और स्थानीय नेताओं ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

सभा में विधायक प्रताप पूरी ने साफ कहा कि गौ हत्या करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।  वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2