KBP Times

Julie बोले-सलूम्बर में 15 बच्चों की मौत के मामले को दबाया जा रहा, प्रदेश में आतंक और अत्याचार में इजाफा

Julie leader opposition

Julie : कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सलूम्बर में हुई बच्चों की मौत का मामले में ध्यान नहीं देने और मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। टीकाराम जूली ने आज अजमेर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में आतंक और अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सद्बुद्धि आए, इसके लिए वे प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में सलूम्बर गए थे, जहां 15 बच्चों की मौत हुई है। उनके दौरे के बाद सरकार के मंत्री वहां पहुंचे, लेकिन पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जूली ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है और राहुल गांधी लगातार दौरे कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी भाषणों में शब्दों का स्तर गिरा दिया है और फिर से हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर लौट आए हैं। सरकार के साथ ईडी तो है ही। चुनाव से पहले भय पैदा किया जा रहा है। भाजपा की इस तनाशाही को देश देख रहा है।

महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरा

नेता प्रतिपक्ष जूली ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आरक्षण पहले से लागू है और जो प्रस्ताव गिरा है, वह केवल संशोधन का था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन का छुपा एजेंडा लागू करना चाहती थी, जो सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, जबकि सबसे ज्यादा विरोध भाजपा ने किया था। बाद में भाजपा ने 2023 में महिला आरक्षण बिल लाकर सर्वसम्मति से पारित कराया, लेकिन तीन साल तक इसे लागू नहीं किया। अब जब चुनाव आए तो इसके संशोधन का बिल लाए। रात 11 बजे से लागू करने का नोटिफकेशन जारी किया।

कुर्सी बचाने के लिए सीएम नहीं करा रहे चुनाव

पंचायत चुनाव को लेकर सवाल के जवाब में जूली ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि चुनाव समय पर हों, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव नहीं करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार को हार का डर है, इसलिए रोज नए बहाने बनाकर चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: स्कूलों से किताब हटाए जाने के मुद्दे पर डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- RSS के लेखकों की किताबें छपाई…

पूरे देश में लागू करेंगे ईडब्ल्यूएस आरक्षण

ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर जूली ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए आरक्षण में सरलीकरण किया था। यदि 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो इसे पूरे देश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी देखें : Jaipur: टोंक रोड पर ट्रैफिक अव्यवस्था का ये है असली कारण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2