KBP Times

आर्मी डे परेड को लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पुलिस आयुक्तालय से दिशा-निर्देश

आर्मी डे परेड को लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Jaipur: पहली बार आयोजित हो रही आर्मी डे परेड को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परेड की रिहर्सल और मुख्य आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्तालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह परेड जयपुर में एनआरआई चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल होते हुए महल रोड तक आयोजित की जा रही है, जिसे आमजन 9, 11, 13 और 15 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक देख सकेंगे।

दर्शकों के बैठने की व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने की तरफ है। डी मार्ट सर्कल की तरफ से महावीर मार्ग व केन्द्रीय विहार मार्ग की तरफ से आए ताकि किसी को असुविधा ना हो। महल रोड के 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

रिहर्सल अवधि के दौरान पतंग उड़ाने पर भी रोक

साथ ही रिहर्सल अवधि के दौरान पतंग उड़ाने पर भी रोक लगाई गई है। ड्रोन और पतंग से सेना के विमानों की उड़ान में बाधा और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी ड्रोन और पतंग न उड़ाएं तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए समझाइश करें।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान! BCCI की KKR को दो टूक

सुरक्षा के मद्देनजर दिए ये निर्देश

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों, किराएदारों, दुकानदारों और फैक्ट्री संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को मकान, दुकान या फैक्ट्री किराए पर न देने की अपील की गई है। हाउसिंग सोसायटियों और कॉलोनियों में डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान पुलिस को पूरा सहयोग करने को कहा गया है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क