केकेआर की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
देवजीत सैकिया ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर केकेआर की टीम मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है तो बीसीसीआई इसके लिए अनुमति देगा. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर को टीम में शामिल किए जाने पर केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. उनके फैंस के साथ-साथ धर्मगुरु और राजनेताओं ने भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए थे.
बांग्लादेश में 2 हिंदुओं की हो चुकी है हत्या
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार का पतन हो गया था. इसके बाद से बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है. अभी हाल ही में बांग्लादेश में 2 हिंदुओं की हत्या कर दी गई. जिसके बाद से भारत में बांग्लादेश का विरोध हो रहा है.
इन टीमों में खेल चुके हैं मुस्तफिजुर
बता दें कि 2025 के आईपीएल के मेगा ऑक्शन में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी की बोली नहीं लगाई गई थी. इस बार साल आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान पर करोड़ों खर्च किए हैं. इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स( DC) के लिए मुकाबले खेल चुके हैं.



